राजधानी में संस्कार पथ शिविरों की धूम
लखनऊ, 17 अप्रैल। गीता परिवार की ओर से मंगलवार को तीन दिवसीय, तीन संस्कार पथ शिविरों का जूनियर हाईस्कूल बेती, एसपीबीपी स्कूल पानदरीबा, मेरिडियन पब्लिक स्कूल सर्वोदयनगर में शुभारम्भ हुआ। जबकि प्राथमिक विद्यालय भरतपुरी और बालिका विद्यालय मोतीनगर में शिविर समापन पर भगवद्गीता में सौम्या, अर्जुन साधना में ऋषिता, ध्यान में मधु सिंह, आदर्श बालिका में संजना विश्वकर्मा, गीत में एकता अवस्थी विजयी थी जिनको डा. लीना मिश्रा, प्रधानाचार्या विद्यालय ने पुरस्कृत किया। कुमकुम भटनागर के नेतृत्व में बालिका विद्यालय शिविर समापन की उद्घोषणा की गई।

स्कॉलर नेस्ट स्कूल राजाजीपुरम, टाउन हॉल पब्लिक स्कूल अलीगंज, प्राथमिक विद्यालय रहीमनगर, एमडी कान्वेंट स्कूल बेरी होटल मड़ियाव, प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर उन्नाव, प्राथमिक विद्यालय रहीमनगर उन्नाव, प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर उन्नाव, हनुमान प्रसाद गर्ल्स इंटर कालेज राजाबाजार, टाउन हॉल पब्लिक स्कूल तिलकनगर, जीवीडीएम स्कूल सआदतगंज में शिविर अपने चरर्मोत्कर्ष पर है।
स्कॉलर नेस्ट स्कूल में राजीव तिवारी ने प्रात्यक्षिक से बच्चों को घर, स्कूल और अपने आसपास सफाई रखने की प्रेरणा दी, शिवेन्द्र मिश्रा ने बैठक खेल से धरती आकाश पताल से एकाग्रता, स्मरण शक्ति बढ़ाने के गुर सिखाये। अभिषेक रावत ने ध्यान के माध्यम से बच्चों हिमालय की सैर करवाया गया, कुमकुम भटनागर ने प्रज्ञा संवर्धन के माध्यम से मन का शांत रहना सिखाया, शलिनी सक्सेना, रेशमा बनर्जी, रिपुर सिंह, शुभा श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, तसलीम, प्रतिमा, नेहा रावत ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करायी।







