Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट कारवां के भव्य आयोजन में झूम कर नाचे खेसारीलाल यादव

    ShagunBy ShagunMay 26, 2023Updated:May 27, 2023 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 932

    भोजपुरी की उन्नति के लिए हर शहर में होगा सारेगामा खेसारी नाईट का आयोजन

    भोजपुरी भाषा, फिल्म और गानों के विकास के लिए शुरू हुआ सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट का कारवां आज जमशेदपुर (झारखंड) पहुंचा, जहां भोजपुरी अभिनेता और ट्रेंडिंग मशीन के नाम से मशहूर खेसारीलाल यादव ने दर्शकों को अपने गानों पर झूमने को मजबूर कर दिया। सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट में खेसारीलाल यादव भी झूमकर नाचे और वहाँ मौजूद अपने फैंस को भी खूब नचाया। इससे पहले यहाँ उन्होंने अपना आज रिलीज हुआ गाना “मुरब्बा” का भी प्रमोशन किया और कहा कि दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद ने हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उम्मीद है हमारे नए गाने को भी खूब सफल बनाएंगे।

    मौके पर खेसारीलाल यादव ने सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट की भी सराहना की और झारखंड के शहर जमशेदपुर को लेकर कहा कि जमशेदपुर जितना खूबसूरत जगह है, उतने ही प्यारे लोग हैं यहाँ। अगर देखा जाए तो फिल्मों के शूटिंग के लिहाज से यह जगह परफेक्ट है और यहाँ के प्राकृतिक छटा इस जगह को फिल्म सिटी जैसा एहसास कराता है।

    यहाँ जल, जंगल, जमीन, नाले, सड़क, खूबसूरत आसमान, वर्ल्ड क्लास सुविधाएं जैसी हर वो चीज है, जो फिल्म सिटी में होनी चाहिए। बस जरूरत है कि यहाँ सरकार से फिल्म मेकिंग के लिए थोड़ी मदद मिल जाए, फिर इस शहर से भी अच्छी फिल्में बनकर निकलेंगी और दुनिया में इस लोकेशन को देखा जाएगा। इसके साथ ही यह स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों के साथ अन्य लोगों के लिए रोजगार का भी सृजन करेगा। यहाँ की आवोहवा हम फ़िल्मकारों को खूब लुभाती है।

    वहीं, मशहूर म्यूजिक कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड ने बताया कि सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट की परिकल्पना भोजपुरी भाषा, भोजपुरी फिल्में और भोजपुरी गानों के विकास से जुड़ी हुई है। इस नाईट का जमशेदपुर में आयोजन के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य भोजपुरी भाषा, गानों और फिल्मों को आगे बढ़ना व पूरे देश में फिल्मो के प्रति जागरूकता लाने का है। बस थोड़ी मदद यहाँ सरकार से चाहिए। इसका आयोजन हर शहर में होगा।

    उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि पबों में, डिस्को में, हिंदी और पंजाबी के साथ दूसरे गाने बजते हैं और लोग उस पर थिरकते नजर आते हैं। जबकि हमारी भोजपुरी आज दुनिया भर में सबसे अधिक सुनी जाती है। लेकिन फिर भी हम पीछे हैं, क्योंकि हम अपनी भाषा को सही जगहों पर प्रमोट नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए हमने इसकी शुरुआत की है।

    #खेसारीलाल यादव #सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट
    Shagun

    Keep Reading

    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    Rajni Sets Out with Her Own Wedding Procession in Search of Love; Emotions on Display in the Trailer.

    प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    'The Narmada Story' Unveils a High-Voltage Anthem Saluting the Valor of Women Police Officers

    महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का हाईवोल्टेज एंथम

    U&i Expands Entry Star Series with the Launch of Premium ANC Neckband, High-Capacity Powerbank, and Ultra-Fast Car Chargers

    U&i Entry Star Series का धमाकेदार विस्तार: ANC नेकबैंड, 10,000mAh पावरबैंक और 165W अल्ट्रा-फास्ट कार चार्जर्स लॉन्च

    Sezal Sharma’s Name Echoes at Cannes for the Fourth Time Sezal Sharma Set to Shine Again at Cannes Film Festival

    कान्स में चौथी बार पहुंचीं सेज़ल शर्मा, ‘हंगर गेम’ का पोस्टर शोकेस के लिए चुना गया

    Yami Gautam Becomes the New Voice for Women's Health

    यामी गौतम बनीं महिलाओं की सेहत की नई आवाज़

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    May 20, 2026
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading