हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन सच्चे हृदय और शुद्ध मन से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों में ज्येष्ठ मास में हनुमानजी पूजा का खास महत्व बताया गया है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस दिन किए गए छोटे से उपाय बड़ी से बड़ी बाधा को दूद कर देते है। बड़ा मंगल को करें ये उपाय- बड़े मंगल के दिन साधक को व्रत रखकर भगवान…
Author: Shagun
6 जून को चेतावनी, 8 जून तक कोई जवाब नहीं लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (लखनऊ शाखा) ने जिलाधिकारी को 6 जून 2026 को नोटिस भेजकर साफ चेतावनी दी थी कि जनपद के परिषदीय शिक्षकों का वेतन 8 जून तक भुगतान न किया गया तो 9 जून से जनगणना कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से न तो वेतन का भुगतान हुआ और न ही संगठन के साथ कोई वार्ता की गई। 9 जून से आंदोलन होगा सख्त इस स्थिति में जिला संगठन ने फैसला लिया है कि कल 9 जून 2026 से पूरे लखनऊ…
कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक जादू पर छह दिवसीय मंथन लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटर साइंस एवं सूचना प्रणाली (CSIS) विभाग की ओर से “वास्तविक जीवन के अनुप्रयोगों हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग में प्रगति” विषय पर छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्राध्यापक विकास कार्यक्रम (FDP) का आयोजन 13 से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। यह FDP शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को AI एवं ML के नवीनतम रुझानों तथा उनके कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक उपयोगों से रू-ब-रू कराएगा। दिग्गजों का संगम, शुभारंभ में इनकी उपस्थिति कार्यक्रम का शुभारंभ महाराष्ट्र के नागपुर स्थित भारतीय कृषि…
तिब्बती भाषा-धर्म पर सख्ती, शिक्षा में मंदारिन थोपने का आरोप नई दिल्ली : तिब्बती केंद्र मानवाधिकार और लोकतंत्र (TCHRD) ने दो नई रिपोर्ट जारी कर चीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2025 में तिब्बत में मानवाधिकार हनन बढ़ा है और चीन ने इस क्षेत्र पर अपना राजनीतिक व वैचारिक नियंत्रण और मजबूत कर लिया है। चीनी नीतियों का तिब्बती संस्कृति पर हमला TCHRD की वार्षिक रिपोर्ट “तिब्बत में मानवाधिकार स्थिति 2025” और “धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट (2012-2025)” में कहा गया है कि चीन की दमनकारी नीतियां तिब्बती लोगों की सांस्कृतिक, धार्मिक और नागरिक स्वतंत्रता के लिए बड़ा…
होर्मुज में ड्रोन-मिसाइलों का खेल, ट्रंप का दावा- ईरान की ताकत 78% कम नई दिल्ली : ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब खुले सैन्य संघर्ष में बदल गया है। ईरान ने कुवैत और बहरीन की दिशा में 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं, जबकि अमेरिका ने ईरानी रडार साइट्स पर हमला कर दिया। घटना का क्रम अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, पहले होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के 4 अटैक ड्रोन मार गिराए गए। इसके बाद गोरुक और केश्म द्वीप पर स्थित ईरानी रडार साइट्स को निशाना बनाया गया। जवाब में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट के…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुटे लखनऊवासी लखनऊ, 7 जून 2026: रविवार सुबह 6 बजे 1090 चौराहा, गोमतीनगर में शंखनाद की गूंज के साथ “उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति” ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारी के तहत योग जागरूकता अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। योगाभ्यासियों ने सामूहिक योगासन कर माहौल को दिव्य बना दिया। मुख्य अतिथि संजय गुप्ता का संदेश कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक श्री संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा:“योग शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सरल, सस्ता और प्रभावी उपाय है।…
आगरा में पत्रकारों के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले UP उप मुख्यमंत्री आगरा : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज आगरा में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ) के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की जीवनरेखा और प्राणवायु है। मीडिया है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ श्री मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मीडिया की भूमिका निर्णायक है। लोकतंत्र तभी सशक्त और जीवंत रह सकता है जब उसके सभी स्तंभ — न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका और मीडिया — निष्पक्षता, स्वतंत्रता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करें। कार्यक्रम का…
रंग, रचनात्मकता और पर्यावरण का अनोखा संगम लखनऊ, 7 जून 2026: राज्य संग्रहालय, लखनऊ में आज ग्रीष्मकालीन इंटरएक्टिव गतिविधि “खुशियों की पाठशाला” की धमक गूंजी। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चे रंगों की मस्ती और ज्ञान की दुनिया में पूरी तरह खोए नजर आए। माननीय मंत्री की प्रेरणा से हुआ आयोजन माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह की प्रेरणा और अपर मुख्य सचिव श्री अमृत अभिजात के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की श्रृंखला में बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों के जरिए सीखने का अनोखा मौका मिला। मुख्य आकर्षण एक पेड़ मां के नाम:…
दिल्ली की व्यस्त सड़कों पर, जहां रोज़ जीवन की भागदौड़ चलती रहती है, 3 जून 2026 को मालवीया नगर के हौज रानी इलाके में एक भयानक त्रासदी ने सबको झकझोर दिया। फ्लोरिश स्टेज बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल में लगी आग ने 21 निर्दोष लोगों की जान ले ली। कई विदेशी नागरिक भी इस हादसे की चपेट में आए। इमारत अवैध रूप से विस्तारित थी, फायर सेफ्टी के न्यूनतम मानक भी नहीं थे यह लापरवाही की कहानी है, जो बार-बार दोहराई जाती है। लेकिन इस अंधेरे में इंसानियत की एक चमकती किरण भी उभरी। होटल के ठीक सामने गद्दों-रजाइयों की छोटी…
एक तरफ आज की राजनीति है जहाँ देश के भविष्य के रोने और चिल्लाने पर भी सत्ता का मोह नहीं छूटता, और दूसरी तरफ सोनिया गांधी का वह चरित्र है जिन्होंने खुद चलकर आते हुए प्रधानमंत्री पद को मुस्कुराते हुए ठुकरा दिया था। सोनिया गांधी के इस महान त्याग, सर्वोच्च बलिदान और हिंदुस्तान के लिए उनके संपूर्ण समर्पण की कहानी किसी एक दल की सीमा में नहीं बांधी जा सकती… राम प्रताप गुप्ता भारतीय राजनीति के आधुनिक इतिहास में त्याग, धैर्य और समर्पण की जब भी निष्पक्ष समीक्षा होगी, सोनिया गांधी का नाम एक असाधारण और विरल अध्याय के रूप…










