जयपुर, 27 जनवरी, 2021: भारत में टेक्नोलॉजी-एनेबल्ड मल्टी-ब्रांड कार वर्कशॉप्स के सबसे बड़े नेटवर्क, गोमैकेनिक, ने अपने गोमैकेनिक स्पेयर्स फ्रैंचाइज़ी – आर. के. मोटर्स – के लॉन्च की घोषणा की। गोमैकेनिक ने हाल ही में अपने नए ब्रांड- गोमैकेनिक स्पेयर्स – के साथ ऑटोपार्ट्स बाजार में कदम रखा है और अपने मल्टी ब्रांड की पूरी रेंज को इस फ्रैंचाइज़ी आउटलेट के ज़रिये वितरित करेगा। उपलब्ध ब्रांड में गोमैकेनिक स्पेयर्स, मोबिल, गल्फ, मॉनरो, बॉश, वैलिओ, प्यूरोलेटर, लिवगार्ड, ल्युमैक्स, लुक, एनजीके, सुब्रोस और यूरोरिपार आदि शामिल हैं।
फ्रैंचाइज़ी स्टोर के लॉन्च के अवसर पर, गोमैकेनिक के सह-संस्थापक, नितिन राणा ने कहा कि “हम हाल के दिनों में अपने अन्य आउटलेट्स से मिली प्रतिक्रिया से रोमांचित हैं। जयपुर हमारे लिए एक नया बाजार है, लेकिन हमारे उद्योग को लेकर अनुभव और एक्सपोजर बताता है कि यह हमारे जैसे व्यवसायों के लिए एक उच्च-संभावना वाला, बहुत महत्वपूर्ण बाजार है। हमारा उद्देश्य हमारे सभी ग्राहकों को तेजी से और किफायती समाधान प्रदान करना है। लॉकडाउन के दौरान भी होने वाली वृद्धि को देखते हुए, हमें भरोसा है कि हम अपना काम सफलता के साथ कर पायेंगे।”







