Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    अवैध हुक्का की चिंगारी ने राख किया था मिल्स कंपाउंड

    ShagunBy ShagunJanuary 6, 2018Updated:January 6, 2018 ख़ास खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 653

    जांच रिपोर्ट में किया खुलासा

    मुंबई, 06 जनवरी। मुंबई फायर ब्रिगेड की प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई है कि 29 दिसंबर को कमला मिल्स कंपाउंड में लगी आग की मुख्य वजह अवैध हुक्का से उठी चिंगारी हो सकती है, जिसे मोजो बिस्त्रो रेस्टोरेंट में सर्व किया गया था। मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में लगी भीषण आग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मालूम हो कि इस आग में 14 लोगों की मौत हो गई थी।रिपोर्ट इस बात की ओर इशारा करती है कि आग सबसे पहले ‘मोजो रेस्तरां’ में शुरू हुई और फिर बाद में फैलती-फैलती उससे लगे वन एबॉव पब तक पहुंच गई। पुलिस ने शुरू में कहा था कि ज्यादातर पीड़ित शौचालय में फंसे थे और दम घुटने से लोगों की मौत हो गई थी।

    रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला है कि आग के समय मोजो के रेस्तरां में हुक्का परोसा गया था।इसलिए हर तरह की संभावना है कि सेजरी (स्टोव) से हल्के लकड़ी का कोयला हटाने या इसे हुक्का में भरने या फैनिंग के दौरान लकड़ी या कोयला के अंगारे निकट के दहनशील पर्दे या सजावटी सामग्री के संपर्क में आए और आग लगा गई। रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि मोजो या वन एबव रेस्तरां में से किसी को भी शराब और हुक्का परोसने की इजाजत नहीं थी।

    बावजूद इसके वो अपने पब में शराब और हुक्का परोस रहे थे।हालांकि, वहां पर एक इमरजेंसी एग्जिट था मगर पब के स्टाफ इससे अनजान थे। पब मालिकों कृपेश मनसुखलाल सांघवी, जिगार सांघवी और अभिजीत मंकार गत 29 दिसम्बर को हुई इस घटना के बाद से ही फरार है।एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीमें इन तीनों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं और एक लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। दरअसल मुम्बई पुलिस ने कमला मिल्स परिसर में ‘1 एबव’ पब के मालिकों के ठिकाने के बारे में सूचना देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की शुक्रवार को घोषणा की। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

    Shagun

    Keep Reading

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    Monkey Snatches Bag Full of Cash and Climbs a Tree; 500-Rupee Notes Start Raining Down! Sensation Grips Bulandshahr.

    नोटों से भरा बैग छीनकर बन्दर पेड़ पर, फिर बरसने लगे 500-500 के नोट! बुलंदशहर में मचा सनसनी

    Agricultural Cycle Disrupted by Extreme Heat: Record Temperatures in April; India Becomes the Global Heat Capital

    भीषण गर्मी से कृषि चक्र बिगड़ा : अप्रैल में ही रिकॉर्ड गर्मी, भारत बना ग्लोबल हीट कैपिटल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    July 22, 2026
    Uttar Pradesh to become the country's bio-energy capital.

    उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी

    July 22, 2026
    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    July 22, 2026
    Cartoon Corner: Concerns regarding the side effects of 'instant love'.

    कार्टून की बात : चिंता इंस्टेंट लव के साइड इफ़ेक्ट की

    July 22, 2026
    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    July 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading