Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    अवार्ड से बढ़ता है कलाकारों का हौसला: कुमार सानू

    ShagunBy ShagunJanuary 30, 2024Updated:January 31, 2024 Music No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,599
    • “फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024: बेस्ट सिंगर फिल्म खेसारीलाल यादव, गोल्डन वाइस ऑफ ईयर चुने गए पवन सिंह और स्वर भूषण अवार्ड कुमार सोनू व अलका याग्निक
    • 60 साल में पहली बार हुआ म्यूजिक अवार्ड का आयोजन, 10 फरवरी को फिलमची भोजपुरी पर होगा इसका प्रसारण

    मुंबई, 30 जनवरी: भोजपुरी संगीत जगत में 60 साल बाद पहली बार फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स का आयोजन किया गया, जहाँ भोजपुरी संगीत में विशेष योगदान के लिए कलाकारों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम का टेलीविजन प्रीमियर 10 फरवरी 2024 को फिलमची भोजपुरी पर होगा. भोजपुरी दर्शक इस धमाकेदार अवार्ड शो का आनंद टीवी पर संध्या 6 बजे से फिलमची भोजपुरी पर इसका लुत्फ़ उठा सकेंगे. यह जानकारी आज फिलमची भोजपुरी के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने दी. उन्होंने बताया कि फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024 का आयोजन 60 साल में पहली बार हुआ. इसमें बेस्ट सिंगर फिल्म का अवार्ड खेसारीलाल यादव को दिया गया, जबकि गोल्डन वाइस ऑफ ईयर पवन सिंह चुने गये. वहीँ, स्वर भूषण अवार्ड कुमार सोनू व अलका याग्निक दिया गया है.

    उन्होंने बताया कि ऐसा भव्य आयोजन पहली बार पटना की धरती पर हुआ, जहाँ पटना साहिब के सांसद रवि शकंर प्रसाद, सांसद मनोज तिवारी, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, मेयर पटना सीता साहू मौजूद रहीं, जिन्होंने इस अवार्ड शो की सरहना की और कहा कि यह अवार्ड भोजपुरी माटी में होना गर्व की बात है. भोजपुरी हमारी अपनी भाषा है, इसकी ख्याति आज विदेशों में भी है.

     

    आपको बता दें कि फिलमची भोजपुरी, श्याम स्टील और यशी फिल्म्स अभय सिन्हा के द्वारा आयोजित “फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024” का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मनोज तिवारी, खेसारीलाल यादव, रितेश पांडेय, पवन सिंह जैसे कलाकारों ने अपनी सुरमई आवाज से दर्शकों का मनमोह लिया. वहीँ कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज पर पूरा ऑडिटोरियम उनके नाइनटीज के गानों पर झुमने लगे.

    राजीव मिश्रा ने बताया कि इस ख़ास पल के आप 10 फरवरी को शाम छह बजे से अपने घरों में परिवार के साथ फिल्मची भोजपुरी देख सकेंगे. खेसारीलाल यादव, पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, प्रवेश लाल यादव, कपिल शर्मा शो फेम असगर अली, अभिनेत्री स्मृति सिन्हा, नीलम गिरी, ऋतु सिंह की शानदार परफॉर्मेंस के मनोरजन के लिए रहे तैयार. इस कार्यक्रम में एंकरिंग संकेत और मोनालिसा ने किया. इस मौके पर फिलमची के ऑनर आदित्य पिट्टे, श्याम स्टील के ललित बेरीवाल, इंपा अध्यक्ष सह यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, निशांत उज्जवल, पीआरओ रंजन सिन्हा आदि लोग मौजूद रहे.

    Shagun

    Keep Reading

    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    SRK Music's Bhojpuri films are now available on JioHotstar.

    SRK Music की भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर उपलब्ध

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading