आगरा, 22 अगस्त 2025: एक्सिस बैंक फाउंडेशन और मेधा ने मिलकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार के 16,000 युवाओं को रोजगार के लिए जरूरी कौशल प्रदान करने की एक चार साल की योजना शुरू की है। यह पहल टियर 2 और टियर 3 शहरों के युवाओं को 21वीं सदी के कौशल, कार्यस्थल का अनुभव और करियर के अवसर देने पर केंद्रित है।
इसके तहत उत्तर प्रदेश में 9,600, हरियाणा में 4,800 और बिहार में 1,600 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का लक्ष्य युवाओं को उनकी पृष्ठभूमि के बावजूद रोजगार बाजार के लिए तैयार करना और आत्मविश्वास बढ़ाकर स्थानीय स्तर पर करियर के अवसर प्रदान करना है।
मेधा सरकारी कॉलेजों, पॉलिटेक्निक और सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर काम करेगी। कैंपस-आधारित करियर सेंटर, वर्चुअल लर्निंग प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप कम्युनिटी के जरिए मेंटरिंग, काउंसलिंग और निरंतर सीखने के अवसर उपलब्ध होंगे। यह साझेदारी युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके सपनों को हकीकत में बदलने में मदद करेगी।







