लखनऊ, 01 अगस्त 2018: दोस्त एक दूसरे की खूबियों को सामने लाते हैं और एक साथ मिलकर बेस्ट होते हैं। बता दें इस फ्रेंडशिप डे पर किड्स चैनल निकलओडियन मनोरंजक ‘बेस्टटूगेदर’ अभियान के साथ फ्रेंडशिप की भावना का जश्न मना रहा है। इस मनोरंजक खुशी के तहत बीएफएफ गट्टू- बट्टू लखनऊ पहुंचे और उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ इस यादगार दिन का जश्न मनाया तथा मंच पर मिलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
गट्टू बट्टू के साथ फ्रेंडशिप डे का जश्न मनाते हुए सिटी इंटरनेशनल लखनऊ के बच्चे अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ मिलकर जश्न मनाते देखे गए।
निकटून गट्टू बट्टू बच्चों से मिलते हुए और दोस्ती का जश्न मनाते हुए विभिन्न स्कूलों में घूमे। निकलओडियन इस अभियान को डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर ले गया और इंटरैक्टिव जीआईएफ एवं पोस्ट के द्वारा प्रदर्शित किया कि निकटून किस तरह एक दूसरे के पूरक हैं और मिलकर ही बेस्ट बनते हैं।






