Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बच्चों की दुनिया

    काम न आयी गीदड़ की चालाकी

    By February 19, 2019 बच्चों की दुनिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 785

    बहुत समय पहले की बात है एक घना जंगल था। जंगल के बीच से होकर एक नदी बहती थी। उस में भरपूर पानी था। नदी में एक कछुआ रहता था। कभी-कभी वह पानी से बाहर आता और किनारे पर धूप सेंकता रहता था। एक दिन एक गीदड़ घूमता- घूमता नदी किनारे आया।

    दिन भर में उसे कोई शिकार नहीं मिला था। वह बहुत भूखा था। उस दिन वह कछुआ अपने मित्रों के साथ नदी के किनारे घूमने निकला था। उसे देखकर गीदड़ धीरे-धीरे उसकी और आने लगा, वह दबे कदमों से आगे बढ़ रहा था और वह कछुआ पकड़ने की फिराक में था। इतने में उसे छींक आ गई, छींकने की आवाज सुनते ही सभी कछुए नदी में कूद गए। वह कुछ इधर-उधर देखने लगा।

    उसने कहा सभी भाग क्यों गए? और तभी उसे गीदड़ ने पकड़ लिया। और उसे अब खाने का प्रयास करने लगा परंतु कछुए ने अपने सभी अंग अंदर कर लिए। कछुए की पीठ बहुत मजबूत होती है। हमला करने वाले प्राणी के दांत भले टूट जाए पर कछुए की पीठ नहीं टूट सकती।

    कछुए को एक युक्ति सूझी वह बोला ‘गीदड़ भैया मेरी पथ बहुत सख्त है अत वह टूटेगी नहीं। आप मुझे पानी में डाल दीजिए पानी में भीगने पर हो वह नरम हो जाएगी, इसके बाद आप मुझे सरलता से खा सकेंगे।

    गीदड़ को यह बात ठीक लगी। उसने कछुए को पानी में सरका दिया। कछुवा तो वैसे भी पानी का राजा होता है। वह प्रवाह के बीच पहुंचकर बोला कि ‘भैया आप अकलमंद है इसमें कोई शक नहीं है किन्तु अक्लमंदी केवल आपकी ही बपौती नहीं है।”

    भूखे गीदड़ के हाथ से शिकार निकल गया और अब उसे अपनी मूर्खता पर पछतावा हो रहा था।

    • यह कहानी बच्चों के मनोरंजन हेतु ‘चटपटी कहानियां’ से साभार ली गयी है।

    Keep Reading

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    The trick of the singer donkey and the jackal.

    गायककार गधा और सियार की चालाकी

    Children raised under the guidance of their elders become the most well-mannered!

    बुजुर्गों की छत्रछाया में पलने वाले बच्चे सबसे ज्यादा संस्कारी बनते हैं!

    बच्चों का बचपन स्क्रीन पर क्यों बर्बाद हो रहा है? 2026 की हकीकत और बचाव के आसान तरीके

    If you're looking for a business model, read this story!

    बिजनेस मॉडल ढूंढ रहे हो तो यह कहानी पढ़ लो !

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading