Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    जो न उतरीं कभी कोर्ट पर वे दिखाएंगी हुनर

    By January 10, 2018 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 606

    महिलाओं की अनूठी केडीआर कप बैडमिंटन प्रतियोगिता 14 को

    लखनऊ,10 जनवरी। बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में 14 जनवरी को महिलाओं की एक अनूठी केडीआर कप बैडमिंटन प्रतियोगिता होने जा रही है। इसमें राजधानी की ऐसी महिलाएं अपना दमखम दिखाएंगी जो पार्कों, अपने घरों के लॉन, छत या स्कूलों में बैडमिंटन खेलती हैं। पर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच नहीं मिला। कभी समाजिक रूढ़ियों तो कभी पारिवारिक जिम्मेदारियों ने उनकी प्रतिभा को सामने आने नहीं दिया।
    केडीआर कप नाम से हो रही इस प्रतियोगिता में महिलाओं के सिंगल व डबल मुकाबले होंगे। साथ ही मिक्स डबल भी खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की संयोजक व साहस स्पोर्ट्स अकादमी की चेयरपर्सन डा. सुधा बाजपेई ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का मकसद उन महिलाओं की प्रतिभा सामने लाना है जो किन्हीं कारणों से दबी रह गई। तमाम महिलाएं खेलने को छटपटाती रहती हैं पर उन्हें कोई प्लेट फार्म नहीं मिलता। तमाम महिलाएं ऐसी हैं जो सामाजिक रूढ़ियों के बंधन में फंसी रहती हैं और उनके भीतर का खिलाड़ी दबा रह जाता है।
    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में करीब सौ महिलाओं ने इंट्री करा ली है। इनमें आम गृहणियों के अलावा शिइक्षा, संगीत, थियेटर, मीडिया आदि क्षेत्रों की हस्तियां भी शामिल हैं। कई पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जिन्हें कोर्ट से दूर हुए वर्षों हो गए हैं।
    इस प्रतियोगिता के दौरान इण्डिया आइडल फेम गायक कुलदीप सिंह चौहान अपने बैण्ड के साथ परफार्म करेंगे। उनके साथ प्रख्यात गायिका अंशू पाण्डेय भी होंगी।

    ‘कल के चैंपियनों’ की खोज 13 को

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन 13 जनवरी को राजधानी में भविष्य के चैंपियनों की खोज करेगा। इसके लिए वह पीएसी महानगर के सिंथेटिक ट्रैक पर एक दिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित करेगा। इस तरह की प्रतियोगिता लखनऊ के अलावा भुवनेश्वर, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता व मुम्बई में भी होंगी। लखनऊ में होने वाले इवेंट के लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अभियान चला रहा है। बुधवार को उसने सीएमएस गोमतीनगर में बच्चों को इवेंट के बारे में बताया तथा बच्चों के स्पोट्र्स इवेंट कराए।
    जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि सभी शहरों में होने वाली प्रतियोगिता के हर इवेंट के विजेता नेशनल फाइनल में हिस्सा लेंगे। इसके विजेताओं को लंदन ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया देश में एथलेटिक्स का भविष्य तैयार करने के मकसद से ये चैंपियनशिप करा रहा है। इसमें हर वे बालक व बालिका हिस्सा ले सकते हैं जिनकी आयु 16 वर्ष से कम है। इसमें हिस्सा लेने के लिए कोई इंट्री फीस नहीं है। निर्धारित आयु का कोई भी एथलीट इसमें हिस्सा ले सकता है। लखनऊ में हिस्सा लेने वाले एथलीट जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण (09415027942) से संपर्क कर सकते हैं।

    ये इवेंट होंगे:

    100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, लांग जम्प, शाटपट 

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading