Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    बैडमिंटन कोर्ट पर शौकिया खेलने वाली महिलाओं ने बिखेरा जलवा

    By January 14, 2018Updated:January 14, 2018 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 700

    बाबू बनारसी दास यूपी बैडमिंटन अकादमी में जज्बा केडीआर कप महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित

    लखनऊ,14 जनवरी। बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी के कोर्ट पर रविवार को एक अलग ही माहौल था। यहां पर लखनऊ की ऐसी महिलाएं कोर्ट पर उतरी थी जो बैडमिंटन में शौकिया हाथ आजमाती थी। यह महिलाएं पार्कों, अपने घरों के लॉन, छत या स्कूलों में बैडमिंटन खेलती है लेकिन पहली बार इन महिलाओं को जज्बा केडीआर कप महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में उस कोर्ट पर अपना जलवा दिखाने का मौका मिला जिस पर ओलंपिक रजत विजेता पीवी सिंधु, कांस्य विजेता साइना नेहवाल, ओलंपिक व विश्व चैंपियन कैरोलीना मारीन सहित कई इंटरनेशनल शटलर खेल चुके हैं।
    इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से ताल्लुक रहने वाली महिलाओं के साथ कई गृहणियां भी अपना कमाल दिखाने उतरी। पहली बार लखनऊ में हो रही इस प्रतियोगिता में प्रतिभागिता को लेकर आधी आबादी में गजब का उत्साह दिखा। प्रतियोगिता की संयोजक व साहस स्पोर्ट्स अकादमी की चेयरपर्सन डा.सुधा बाजपेयी ने बताया कि प्रतियेागिता में रिकार्ड 125 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
    इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश  सरकार की मंत्री श्रीमती स्वाति सिंह व अपर मुख्य सचिव डॉक्टर अनीता भटनागर जैन ने बैडमिंटन के  कोर्ट  पर शॉट खेलकर किया। वही पुरस्कार वितरण खेल निदेशक डा. आरपी सिंह, केडीआर ग्रुप के चेयरमैन अविनाश चंद्रा, साहस स्पोर्ट्स अकादमी की चेयरपर्सन डा. सुधा बाजपेई ने किया। इस अवसर पर  आईएएस अधिकारी अखिलेश मिश्रा, उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन सतीश गणेश, यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अरुण कक्कड समेत तमाम लोग खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। इंडियन आइडल फेम गायक कुलदीप सिंह चौहान, आरजे अपराजिता  ने अपनी गायिकी व परफारमेंस से सबका दिल जीत लिया।

    सुषमा को जज्बा बैडमिंटन में दोहरा खिताब

    बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में राजधानी की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी करीब 150 महिलाओं ने बैडमिंटन अपना दमखम दिखाया। इसमें सुषमा सिंह न सिंगल व डबल क खिताब अपने नाम किया। वहीं सीनियर सिंगल का खिताब दिव्या श्रीवास्तव ने जीता। मिक्स डबल में शिखर व कल्पना की जोड़ी चैंपियन बनी।
    सुषमा ने महिला सिंगल फाइनल  में सारिका को 15-8,15-13 से शिकस्त दी। वहीं डबल के फाइनल में उन्होंने सारिका के साथ जोड़ी बनाकर अनीता टिटियाल व दिव्या की जोड़ी को 15-7,15-2 से पराजित किया। सीनियर महिला सिंगल के खिताबी मुकाबले में दिव्या श्रीवास्तव ने पूनम मोटवानी को शिकस्त दी। वहीं मिक्स डबल फाइनल में कल्पना व शिखर की जोड़ी ने प्रतुल जोशी व दिव्या की जोड़ी को 15-7,15-6 से पराजित किया। इस मौके पर एक प्रदर्शनी मैच हुआ। इसमें पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रविंदर सिंह व शिवांगी सिंह की जोड़ी ने अपने जमाने के धुरंधर खिलाड़ी अरुण कक्कड़ व पीबीएल में अवध वॉरियर्स की सदस्य रहीं मानसी को 21-19 से पराजित किया।

    परिणाम:

    महिला सिंगल फाइनल: सुषमा सिंह ने सारिका को 15-8, 15-13 से हराया
     सीनियर महिला सिंगल फाइनल: दिव्या श्रीवास्तव ने पूमन मोटवानी को 15-12 से हराया  
    डबल फाइनल: सुषमा व सारिका ने अनीता टिटियाल व दिव्या को 15-7, 15-2 से हराया
     मिक्स डबल फाइनल: कल्पना व शिखर ने प्रतुल जोशी व दिव्या को 15-7, 15-6 से हराया 

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading