अफ्रो-देसी बीट्स से एक्शन किंग का दहशत लुक: 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक का वीकेंड बना इंडियन एंटरटेनमेंट का ग्लोबल टेकओवर
मुंबई : भारतीय हिप-हॉप के बादशाह ने नाइजीरियाई अफ्रोबीट्स स्टार डेविडो के साथ ‘वल्लाह वल्लाह’ रिलीज़ कर देसी-ग्लोबल फ्यूजन का नया धमाका किया, ठीक उसी हफ्ते शाहरुख खान ने ‘किंग’ का फर्स्ट लुक ड्रॉप कर फैंस को SRK डे पर धांसू सरप्राइज दिया दोनों ही रिलीज़ ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया!

31 अक्टूबर को अटलांटा में शूट और रूपन बल द्वारा निर्देशित ‘वल्लाह वल्लाह’ का हाई-एनर्जी वीडियो रिलीज़ हुआ, जिसमें बादशाह की देसी स्वैग और डेविडो की अफ्रोबीट्स वाइब्स का परफेक्ट मेल है। हितेन के प्रोडक्शन और पेन्टरटेनमेंट 0075-यूनिवर्सल म्यूज़िक के डिस्ट्रीब्यूशन में आया यह ट्रैक स्पॉटिफ़ाई पर 5 बिलियन स्ट्रीम्स क्रॉस करने वाले पहले भारतीय रैपर बादशाह की ग्लोबल महत्वाकांक्षा का सबूत है। बादशाह बोले, “यह धुन भारत से निकली, मगर दुनिया की है!” डेविडो ने जोड़ा, “म्यूज़िक बॉर्डर्स नहीं जानता ये ट्रैक प्रूफ है।”
किंग खान इज़ बैक !
इसी जोश में 2 नवंबर को दोपहर 2:11 बजे SRK ने ‘किंग’ का फर्स्ट लुक शेयर किया सिल्वर हेयर, इयर कफ्स, खूंखार नज़र और कैप्शन “डर नहीं, दहशत हूँ #KING”। सिद्धार्थ आनंद डायरेक्टेड यह 2026 एक्शन ब्लॉकबस्टर पहले से ही इंटरनेट ब्रेक कर रही है। फैंस चिल्ला रहे हैं: “किंग खान इज़ बैक with a vengeance!”
दोनों रिलीज़ ने एक ही वीक में बॉलीवुड और इंडियन म्यूज़िक को ग्लोबल स्पॉटलाइट में ला खड़ा किया ‘वल्लाह वल्लाह’ बीट्स पर थिरकते फैंस और ‘किंग’ लुक पर वायरल मीम्स बता रहे हैं कि देसी टैलेंट अब दुनिया हिला रहा है!







