मुंबई, 17 अक्तूबर। चालू वित्त वर्ष की सिंतबर तिमाही में दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज आॅटो का समेकित लाभ मामूली रूप से गिरकर 1,193.6 करोड रपये रह गया है। कंपनी ने कहा कि वह इस वित्तीय वर्ष में आॅस्ट्रेलिया और थाईलैंड में अपनी प्रीमियम बाइक निर्यात करना शुरू कर देगी।
कंपनी ने कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में 40 लाख वाहनों की बिक्री के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। इसमें वैश्विक बाजार में बिक्री भी शामिल है।
अधिक लागत, कम बिक्री और अन्य आयों में कमी के कारण बजाज का समेकित लाभ करीब एक प्रतिशत घटकर 1,194 करोड रपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष यह आंकडा 1,200 करोड रपये दर्ज किया गया था।
बजाज आॅटो के बिजनेस डेवलपमेंट विभाग के अध्यक्ष एस रविकुमार ने पीटीआई भाषा को बताया, ैये तिमाही अच्छी रही। हमने अब तक का सबसे ज्यादा कारोबार किया, घरेलू मोटरसाइकिल खंड में 20 प्रतिशत से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी और 20.8 प्रतिशत परिचालन मार्जिन प्राप्त हुआ।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री 4 प्रतिशत बढकर 10,71,510 इकाइयां हो गई है, पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बिक्री का आंकडा 10,31,945 इकाई था।







