Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    नासमझ चींटी

    ShagunBy ShagunMay 4, 2021Updated:May 4, 2021 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    sushil doshi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,814
    • राकेश सोहम

    एकत्रित किया हुआ भोजन समाप्त होने को था। अतः चीटियों ने भोजन की खोज में निकलने का निर्णय लिया। रात ढलते ही सभी चीटियां एक साथ, एक कतार में निकल पड़ीं। वे एक के पीछे एक चल रहीं थीं। उनमें दो सैनिक चीटियां सबसे आगे चल रहीं थीं। वास्तव में इन्हीं दो सैनिक चीटियों ने यह सूचना दी थी कि पास की रसोई घर से मिठाई बनने की महक आ रही है। इस सूचना से सभी चीटियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन चीटियों ने यह भी बताया कि वहां ढेर सारी मिठाई होने की संभावना है। सभी चीटियां खुशी खुशी उस ओर बढ़ रहीं थीं।

    चींटियों के झुंड में चिंटू सबसे छोटी और नासमझ थी। इसलिए उसकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया था। वह कतार के बीच में चल रही थी। अपने नटखट स्वभाव के कारण वह बीच-बीच में कतार से अलग हो जाती और इधर उधर भाग जाती थी। उसकी इस हरकत पर बड़ी चीटियों ने समझाया कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। भोजन की खोज में पहली बार घर से बाहर निकली है। इसलिए भटक जाने का अंदेशा है। लेकिन चिंटू ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया और धीरे-धीरे कतार में पीछे होती चली गई।

    बहुत दूर तक चलने के बाद वह कतार के सबसे पीछे हो गई। अब तो वह निर्भय होकर इधर उधर भाग रही थी। तभी अचानक, चीटियों में खलबली मच गई। चिंटू चींटी आसपास दिखाई नहीं दे रही थी। वह कतार के सबसे पीछे भी नहीं थी ! सभी चीटियां चिंतित हो उठीं। चिंटू की मां भय से रोने लगी। कतार में उपस्थित सैनिक चीटियों को यह आदेश दिया गया कि वह चिंटू की खोज करें। चार पांच सैनिक चीटियां उसकी खोज में निकल पड़ीं। वे आसपास सभी ओर, चिंटू को खोज रहीं थीं। लेकिन चिंटू का कहीं पता ना था।

    अचानक कुछ दूरी से चिंटू की चींख सुनाई दी। सैनिक चीटियां उस ओर दौड़ीं। उन्होंने देखा कि चिंटू चींटी शक्कर के बड़े से दाने के नीचे दबी हुई है और कराह रही है। सभी सैनिक चीटियों ने मिलकर शक्कर के दाने को हटाया और चिंटू को बाहर निकाला। चिंटू लगातार रो रही थी। उसे शक्कर के दाने के भार से चोट लग गई थी और चल भी नहीं पा रही थी। अतः सैनिक चीटियां उसे उठाकर चीटियों की भीड़ की ओर ले गयीं। भीड़ में पहुंचते ही वह अपनी मां से लिपट गई और जोर जोर से रोने लगी।

    कुछ देर बाद, जब चिंटू चींटी चुप हुई तो उसकी मां ने उससे भटक जाने का कारण पूछा। चिंटू दुखी होकर बोली, ‘कतार में चलते हुए मुझे, शक्कर का बहुत बड़ा दाना दिखाई दिया। मैंने सोचा, दाने को उठाकर लाऊंगी और सब को आश्चर्यचकित कर दूँगी। और मुझे खूब शाबाशी मिलेगी।’

    चिंटू की मां उसकी बातें सुनकर मुस्कुराई और समझाया, ‘मेरी नादान बेटी, अति उत्साह में कोई काम नहीं करना चाहिए। ऐसा काम तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए जो आपकी शारीरिक क्षमता से अधिक हो। शक्कर का दाना आपसे बहुत बड़ा था जिसे उठाना आपके लिए बिल्कुल भी संभव नहीं था। यही आपकी गलती है। तभी आपको चोट लग गई। ऐसे काम में बल का नहीं, बुद्धि का प्रयोग करना चाहिए था। चार चींटियों का सहयोग लेने से ऐसे काम आसानी से हो जाते हैं। अब आगे से याद रखना।’ सहमति में सिर हिलाते हुए चिंटू चींटी अपनी मां से लिपट गई।

    Shagun

    Keep Reading

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading