Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    बैंक ऑफ़ बड़ौदा को मिला डिजिटल भुगतान में सर्वोच्च स्थान

    ShagunBy ShagunDecember 24, 2021 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 545

    लखनऊ, 24 दिसंबर 2021: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज देश के बड़े बैंकों के बीच, वित्त वर्ष 2020-21 के लिए समग्र डिजिटल लेनदेन में प्रथम स्थान हासिल करने की घोषणा की है। बैंक ने डिजिटल भुगतान लेनदेन के क्षेत्र में उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की है और डिजिटल पेमेंट्स उत्सव में बैंक को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। मंत्रालय की ओर से भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “डिजिटल पेमेंट्स उत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत वित्त वर्ष 2019-20 तथा 2020-21 के लिए 5 डिजीधन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

    माननीय केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव तथा माननीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री, श्री राजीव चंद्रशेखर द्वारा यह पुरस्कार बैंक के मुख्य डिजिटल अधिकारी, श्री अखिल हांडा को प्रदान किया गया।

    इस उत्सव में बैंक को वित्त वर्ष 2019-20 के उत्कर्ष पुरस्कार, डिजिटल भुगतान लेनदेन के क्षेत्र में दूसरा अधिकतम प्रतिशत प्राप्त करने के लिए, प्रतिष्ठा पुरस्कार, और भीप एप से लेनदेन में अधिकम प्रतिशत के साथ लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पुरस्कार दिया गया। इसी वित्त वर्ष 2020-21 में भी बैंक को डिजिटल भुगतान लेनदेन के क्षेत्र में दूसरा अधिकतम प्रतिशत प्राप्त करने के लिए उत्कृष्ट पुरस्कार, डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में समग्र प्रदर्शन में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के लिए प्रतिष्ठा पुरस्कार और भीम यूपीआई लेनदेन में अधिकतम प्रतिशत के साथ लक्ष्य प्राप्त करने के लिए -सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक का पुरस्कार दिया गया है।

    इस पुरस्कार पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री अजय के. खुराना, कार्यकारी निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, ने कहा, “वित्त वर्ष 2020-21 के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के स्कोर कार्ड में हमने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो बैंक के मजबूत डिजिटल बैंकिंग उत्पाद एवं सेवाओं के साथ-साथ पूरे देश में, खास तौर पर यूपीआई क्यू आर के क्षेत्र में हमारे मजबूत मर्चेंट नेटवर्क की मौजूदगी का प्रतीक है। बैंक ने डिजिटल भुगतान लेनदेन के क्षेत्र में आशातीत वृद्धि दर्ज की, जिसके लिए बैंक ने अपने सभी डिजिटल उत्पादों के लिए सिस्टम की तकनीकी खामियों को अच्छी तरह से नियंत्रित किया तथा उन्हें बेहद कुशल तरीके से संभाला।”

    पुरस्कार के बारे में श्री अखिल हांडा, मुख्य डिजिटल अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, ने कहा, “बैंक नए-नए तरीकों के जरिए अपनी डिजिटल अवसंरचना को लगातार मजबूती प्रदान कर रहा है और इस उद्योग जगत में उच्चतम मानदंड स्थापित किए हैं। हमने डिजिटल लेनदेन के संदर्भ में अपने ग्राहकों की सभी परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया है।

    Shagun

    Keep Reading

    CheQ–AU Launches LED Credit Card! The Card Lights Up with a Tap, Providing Visual Confirmation Without a Battery.

    CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च! टैप करते ही जल उठेगा कार्ड, बिना बैटरी के देगा विज़ुअल कन्फर्मेशन

    Tata Mumbai Marathon 2026: A New History of ‘Giving’ and Change

    मुंबई की दो बड़ी खबरें: टाटा मैराथन ने रचा चैरिटी का रिकॉर्ड, सड़कें बनेंगी निवेश का नया जरिया

    A Blend of Tradition and Modern Elegance CaratLane’s Festive Jewellery Launch

    यामी गौतम के अंदाज़ में चमका कैरेटलेन का नया ज्वेलरी जादू

    Lyne Originals Expands ‘Startup Series’, Launches 6 New Smart Accessories

    Lyne Originals ने ‘Startup Series’ का विस्तार किया, लॉन्च किए 6 नए स्मार्ट एक्सेसरीज़

    Ananya Panday’s Double Role for Limca

    लिम्का के लिए अनन्या करेंगी डबल रोल

    CoreStack's Major Move: Raj Kunnath Becomes BetterCloud's New President

    CoreStack का बड़ा कदम: BetterCloud के नए प्रेसिडेंट बने राज कुन्नथ

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ट्रंप का पाकिस्तान प्लान! ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी, तेहरान ने दी ‘डुबो देंगे’ की धमकी

    April 17, 2026
    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    April 17, 2026
    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    April 17, 2026
    CheQ–AU Launches LED Credit Card! The Card Lights Up with a Tap, Providing Visual Confirmation Without a Battery.

    CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च! टैप करते ही जल उठेगा कार्ड, बिना बैटरी के देगा विज़ुअल कन्फर्मेशन

    April 17, 2026
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading