Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बेसिक शिक्षामंत्री ने दलित शिक्षकों के मामले में रिपोर्ट की तलब, कहा जल्द दिलायेंगे न्याय

    By July 4, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 575
    • अम्बेडकर नगर में 401 दलित शिक्षकों के वेतन को कम किये जाने व प्रतापगढ़ में सैकड़ों दलित शिक्षकों का वेतन फ्रीज किये जाने के मुद्दे पर संघर्ष समिति संयोजकों ने बेसिक शिक्षामंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल से की मुलाकात और सौंपा ज्ञापन
    • संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने निदेशक, बेसिक शिक्षा से भी की मुलाकात और सौंपा ज्ञापन निदेशक का आश्वासन करायेंगे पूरे मामले की जाॅच
    • आरक्षण बचाओ महासम्मेलन 09 जुलाई 2017 को अम्बेडकर नगर में

    बेसिक शिक्षा विभाग अम्बेडकर नगर में लगभग 401 दलित शिक्षकों का मूल वेतन कम करके उसके आधार पर सप्तम वेतनमान दिये जानेे व प्रतापगढ़ में लगभग 200 दलित शिक्षकों का गलत तरीके से वेतन फ्रीज किये जाने के विरोध में आरक्षण बचाव संघर्ष समिति, उप्र के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में अन्य संयोजकों आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार ने आज सचिवालय में बेसिक शिक्षामंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल व बेसिक शिक्षा निदेशालय मंे निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम सिंह से मुलाकात की और अलग-अलग ज्ञापन सौंपा।

    माननीय बेसिक शिक्षामंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल को संघर्ष समिति ने अवगत कि अम्बेडकर नगर में जिन 401 दलित शिक्षकों की पदोन्नति आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा-3(2) बैकलाग के तहत की गयी थी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अम्बेडकर नगर द्वारा मनमाने तरीके से उन सभी का वेतन कम कर दिया गया जो बहुत गम्भीर मामला है, इसी प्रकार जनपद-प्रतापगढ़ में भी 200 दलित शिक्षकों का गलत तरीके से वेतन फ्रीज कर दिया गया जिससे पूरे प्रदेश में लगभग 02 लाख दलित शिक्षकों में काफी रोष व्याप्त है।

    माननीय मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी ने संघर्ष समिति को आश्वासन दिया कि पूरे मामले पर अविलम्ब रिपोर्ट तलब की जा रही है जिसके सम्बन्ध में अभी निर्देश जारी किये जा रहे हैं। किसी भी दलित अध्यापक के साथ अन्याय नहीं होने पायेगा।

    वहीं दूसरी ओर संघर्ष समिति पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान निदेशक, बेसिक शिक्षा द्वारा भी कहा गया कि पूरे मामले की जाॅच कराकर दलित शिक्षकों को न्याय दिये जाने का भरोसा दिया गया।

    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने पुनः अपनी माॅग दोहराते हुए कहा कि यदि दलित शिक्षकों के साथ न्याय न हुआ तो आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया जायेगा पदोन्नति बिल पास कराने व शिक्षकों के उत्पीड़न के खिलाफ 09 जुलाई, 2017 को विशाल आरक्षण बचाओ महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें आगे आन्दोलन की घोषणा होगी।

    Keep Reading

    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ट्रंप का पाकिस्तान प्लान! ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी, तेहरान ने दी ‘डुबो देंगे’ की धमकी

    April 17, 2026
    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    April 17, 2026
    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    April 17, 2026
    CheQ–AU Launches LED Credit Card! The Card Lights Up with a Tap, Providing Visual Confirmation Without a Battery.

    CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च! टैप करते ही जल उठेगा कार्ड, बिना बैटरी के देगा विज़ुअल कन्फर्मेशन

    April 17, 2026
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading