लखनऊ 18 दिसम्बर। BBAU के दीक्षान्त समारोह में विवि के कुलपति द्वारा गोल्ड मेडल न लेने वाले छात्रों को कल रविवार को AUDSU संग़ठन के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। संग़ठन के कार्यकर्ताओं ने कहा शोध छात्र सुधाकर पुष्कर द्वारा स्वर्ण पदक को त्याग कर बहुजन समाज के छात्रो के हित में बहुत बड़ा साहसी एंव सराहनीय सन्देश दिया है।
मालूम हो कि BBAU, में SC/ST छात्रो पर हो रहे अत्याचार, जातितीय भेदभाव, मानसिक, शारीरिक उत्पीडन और SC/ST के होनहार छात्रो पर फर्जी FIR करवाकर उनको निष्काषित कर देने से आहत होकर शोध छात्र सुधाकर पुष्कर ने दीक्षान्त समारोह में विवि कुलपति के हाथों द्वारा मेडल लेने से इंकार कर दिया था और स्वर्ण पदक का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया था।
इसी उपलक्ष्य में कल रविवार 17/12/2017 को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के बहुजन छात्र संगठन अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दलित स्टूडेंट्स यूनियन (AUDSU) द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें AUDSU संग़ठन द्वारा सुधाकर पुष्कर के त्याग को देखते हुए विवि के बहुजन छात्र अजय कुमार और आज़ाद कुमार ने सुधाकर पुष्कर फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। वहीँ सूर्या गौतम न सुधाकर पुष्कर को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस सम्मान समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि अजय कुमार एंव वक्ताओं मे सूर्या प्रताप गौतम, आज़ाद कुमार धर्मवीर सर रहे। कार्यक्रम का संचालन जय सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रुप से शिवम कुमार आदित्य, अश्वनी रंजन,,प्रदीप कुमार, राज कुमार, क्रांतिकुमार सुनिल कुमार, विकास रंजन, आनंद जैसवाल, प्रदीप जैन, दीपांकर एंव अन्य सैकड़ो बहुजन छात्र मौजूद रहे।
एक छात्र ने अपने फेसबुक पर कुछ इस अंदाज में दी बधाई:
आदरणीय श्रीमान Sudhakar Puskar ji को मैं बहुत बहुत साधुवाद देता हूँ आप के इस अदम्य साहस के आगे दुनिया का कोई भी पुरस्कार छोटा है आपके इस साहसिक कदम से जो चिंगारी निकली है वो बहुत दूर तलक जाएगी।
#team audsu






