क्या मेरा कोई आपराधिक रिकार्ड है जो मुझे नोटिस दिया गया
BBAU की पूर्व कुलसचिव सुनीता चंद्रा ने लखनऊ के एसएसपी से माँगा जवाब
लखनऊ 17 दिसम्बर। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ की पूर्व कुलसचिव/रजिस्टार डॉ सुनीता चंद्रा ने विवि के 15 दिसम्बर 2017 के दीक्षांत समारोह के मद्देनजर आशियाना थाना लखनऊ की ओर से भेजे गए नोटिस पर एस एस पी दीपक कुमार को पत्र लिखकर कारण पूछा है, नोटिस में पूर्व रजिस्टार को दीक्षान्त समारोह में व्यवधान उत्त्पन्न करने के लिए प्रेरित न करने को कहा गया था।

पत्र में डॉ सुनीता चंद्रा ने पूछा है कि ‘क्या मेरा कोई आपराधिक बैकग्राउंड है? पुलिस प्रशासन ने किसी के कहने पर मेरी प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया? 17 अक्टूबर 2017 को विवि ने मेरी नियुक्ति निरस्त करने संबंधी नोटिस जारी किया। इसके बाद से मैं कभी विवि नही गयी। मैं पिछले 20 वर्ष से सरकारीं कर्मचारी हूँ । बीएचयू में ज्वाइंट रजिस्टार और बीबीएयू में रजिस्टार के पद पर हूँ। क्या मैं 20 वर्ष के कार्यकाल में कभी किसी असामाजिक गतिविधि में लिप्त पायी गयी हूं। अगर ऐसा नही है तो गलत सूचना पर ऐसा अचानक नोटिस भेजने का कारण क्या है?








