Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    ब्यूटी झा की प्रेरणादायक सफलता: ठेले से सफेद कोट तक की अनोखी यात्रा

    ShagunBy ShagunDecember 29, 2025 करियर No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Beauty Jha's inspiring success: A remarkable journey from street vendor to white coat.
    ब्यूटी झा की प्रेरणादायक सफलता: ठेले से सफेद कोट तक की अनोखी यात्रा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,880

    परिवार का संघर्ष और शुरुआती चुनौतियाँ

    दोस्तों, यह कहानी है ब्यूटी झा की – एक ऐसी लड़की की, जिसने दिल्ली की चकाचौंध भरी सड़कों पर मोमोज बेचते हुए भी अपने सपनों को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। यह कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि परिवार के प्यार, संघर्ष की ताकत और अटूट इरादे की है।

    ब्यूटी झा मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली हैं। जब वो सिर्फ 6 साल की थीं, तब उनके पिता बेहतर जिंदगी की तलाश में दिल्ली आ गए थे। पापा कभी फैक्ट्री में मजदूरी करते, कभी किसी के घर में गार्डनर का काम, कभी सड़क पर चना-मोमोज बेचते।

    उनका एक ही मकसद था – “भले ही मुझे चना बेचना पड़े, लेकिन बच्चों को पढ़ाऊंगा।”पर 2020 में सब कुछ बदल गया। पापा की नौकरी छूट गई। घर में पैसे की तंगी इतनी बढ़ गई कि परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया।

    उसी वक्त ब्यूटी ने और उनकी मां ने हिम्मत दिखाई। दोनों ने मिलकर एक छोटा-सा मोमोज का ठेला लगाया। दोपहर से लेकर देर रात तक ब्यूटी स्टॉल पर खड़ी रहतीं , आटा गूंथना, मसाला तैयार करना, मोमोज बनाना और ग्राहकों को परोसना। गर्मी हो या सर्दी, बारिश हो या धूप, वो हर मौसम में वहां खड़ी रहतीं। दिन भर की थकान के बाद घर लौटकर जब सब सो जाते, तब ब्यूटी अपनी पढ़ाई शुरू करतीं।

    Beauty Jha's inspiring success: A remarkable journey from street vendor to white coat.
    ब्यूटी झा की प्रेरणादायक सफलता: ठेले से सफेद कोट तक की अनोखी यात्रा

    महंगे कोचिंग क्लासेस? वो तो सपने में भी नहीं थे। ब्यूटी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब का सहारा लिया। Physics Wallah जैसे चैनल्स से पढ़ाई की, रात-रात भर जागकर नोट्स बनाए, प्रैक्टिस पेपर्स हल किए। कई बार थकावट से आंखें बंद हो जातीं, लेकिन सपना डॉक्टर बनने का इतना मजबूत था कि वो फिर उठ बैठतीं।

    उनके परिवार में सिर्फ पापा, मां और ब्यूटी ही नहीं, छोटे भाई-बहन भी थे। घर की जिम्मेदारी बंटी हुई थी — मां मोमोज बनातीं, ब्यूटी बेचने और पढ़ने के बीच संतुलन बनातीं। पापा भी कभी-कभी मदद के लिए आ जाते। पूरा परिवार एक साथ इस मुश्किल वक्त से गुजर रहा था।

    और फिर आया वो दिन – NEET 2023 का रिजल्ट। ब्यूटी ने AIR 4809 हासिल किया!
    बिना कोचिंग, बिना महंगे संसाधनों के, सिर्फ मेहनत और लगन से उन्होंने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली में MBBS की सीट पा ली। आज वो सफेद कोट पहनकर, स्टेथोस्कोप गले में लटकाए अपनी पढ़ाई कर रही हैं और 2028 में एक डॉक्टर बनेंगी।

    उनका सपना अब बड़ा है — वो गरीब मरीजों का इलाज मुफ्त या बहुत कम खर्च में करना चाहती हैं, क्योंकि वो जानती हैं दर्द क्या होता है जब इलाज के पैसे नहीं होते।ब्यूटी झा आज लाखों युवाओं के लिए मिसाल हैं।

    वे साबित कर चुकी हैं कि –

    • सपने अमीरी-गरीबी नहीं देखते
    • परिवार का साथ सबसे बड़ी ताकत होता है
    • मेहनत और जुनून हो तो महंगे कोचिंग और सुविधाएं जरूरी नहीं
    • संघर्ष ही असली शिक्षक होता है

    जैसा कि राहुल वर्मा जी ने लिखा – “जिसके अंदर कुछ करने की लालसा, जुनून और हिम्मत है, उसको सक्सेस होने से कोई रोक नहीं सकता।”
    लोकेन्द्र जैन ने कहा : आजकल संघर्ष को अब उतनी इज्ज़त नहीं दी जाती है। इनके संघर्ष को सादर प्रणाम।
    पवन बेनीवाल ने लिखा : ये देखो ! एक वो अपना भाई है जो 11 सालों से 1st year में बैठा है।

    तो दोस्तों, अगर तुम भी किसी मोड़ पर खड़े हो जहां लगता है सब खत्म हो गया… तो बस एक बार ब्यूटी दीदी की कहानी याद कर लेना। उनके ठेले की वो रातें, वो थकान, वो परिवार का साथ और वो सफेद कोट आज भी चमक रहा है। तुम भी कर सकते हो। बस उठो, पढ़ो, और हार मत मानो। तुम्हारा परिवार तुम्हारे साथ है, तुम्हारा सपना तुम्हारे साथ है… और मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।

    ब्यूटी झा- एक नाम, एक मिसाल, एक प्रेरणा!

    Shagun

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading