Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    Shagun News India
    Home»बॉलीवुड

    बेस्ट पीआरओ का अवार्ड रंजन सिन्हा को

    ShagunBy ShagunJanuary 6, 2023 बॉलीवुड No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Post Views: 78

    सरस सलिल ने चुना रंजन सिन्हा को बेस्ट पीआरओ

    भोजपुरी सिनेमा में उत्कृष्ट जनसंपर्क और अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए एक बार फिर से रंजन सिन्हा को दिल्ली प्रेस की सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली पत्रिका सरस सलिल के द्वारा आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड 2023 में बेस्ट पीआरओ का अवार्ड दिया गया।

    रंजन सिन्हा को यह अवार्ड पिछले साल 2022 में भी पत्रिका सरस सलिल के द्वारा दिया गया था। रंजन सिन्हा ने अब तक 500 से अधिक फिल्मों के लिए जनसंपर्क का कार्य कुशलता और सफलतापूर्वक किया है। यह साल भी उनके लिए बेहद खास रहने वाला है, जहां उनके पास कई बड़े बैनर और निर्माता निर्देशकों की फिल्म होगी। इतना ही नहीं, रंजन सिन्हा मौजूदा दौर में कई बड़े म्यूजिक चैनल के पीआर का भी काम कुशलतापूर्वक कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके इसी योगदान को ध्यान में रखकर भोजपुरी सिने अवार्ड में उन्हें बेस्ट पीआरओ के अवार्ड से नवाजा भी गया है।

    लगातार दूसरे साल भोजपुरी सिने अवार्ड में बेस्ट पीआरओ का अवार्ड पाकर रंजन सिन्हा बेहद खुश हैं। उन्हें अपने इस सम्मान का क्रेडिट फिल्म के निर्माता और निर्देशकों को दिया और कहा कि ‘नए साल का पहला अवार्ड उन तमाम निर्माता निर्देशको के नाम, जिन्होंने मुझ पर भरोसा कर अपनी फिल्मों के प्रचार प्रसार का जिम्मा मुझे दिया। उसी भरोसे का ही परिणाम है ये अवार्ड। धन्यवाद दिल्ली प्रेस, सरस सलिल परिवार।

    बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड छोटे से गांव बिरना लखन सेन से निकलकर ख्वाबों की नगरी मुंबई में अपनी पहचान बनाने वाले रंजन सिन्हा आज एक पीआर प्रोफेशनल ब्रांड बन गए हैं। सांसद और लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी हो या मेगा स्टार रवि किशन या फिर सक्सेस मशीन खेसारी लाल यादव, पावर स्टार पवन सिंह, सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू, स्टनिंग ब्यूटी अक्षरा सिंह, यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे से लेकर नए जेनरेशन के कलाकारों के भी वे पसंदीदा पीआरओ है।

    रंजन सिन्हा भोजपुरी पीआर इंडस्ट्री में पिछले 18 सालों से लगातार जनसंपर्क का काम कर रहे हैं और लोगों का भरोसा भी अपने गुणवत्तापूर्ण कार्य से जीते रहे हैं। इसलिए इन्हें सरस सलिल के द्वारा आयोजित भोजपुरी सिने अवॉर्ड के अलावा भी कई सारे अवार्ड मिले हैं जो इस बात को पुख्ता करते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री में रंजन सिन्हा के पीआर स्केल का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

    रंजन सिन्हा फिल्म के अलावा अपने प्रदेश बिहार में दूसरे राजनीतिक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी जनसंपर्क का कार्य करते नजर आ जाते हैं। यही वजह है कि बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित प्रकाश पर्व पटना फिल्म फेस्टिवल पटना शॉर्ट रीजनल फिल्म फेस्टिवल गांधी पैनोरमा फिल्म फेस्टिवल बिहार का सम्मान समारोह बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव महिला स्वास्थ्य पर आधारित नेशनल बॉक्सकॉन कांफ्रेंस साथ – साथ अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए भी पीआर का कार्य सफलतापूर्वक कर मिशाल पेश किया है।।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram
    Shagun

    Keep Reading

    भव्यता के साथ हो रहा है फिल्म ‘सौतन’ का निर्माण

    मैं कश्मीर की उस सच्चाई को फ़िल्म के माध्यम से दिखाने जा रहा हूं जहां लोगों ने सोंचना भी बन्द कर दिया है: अतुल गर्ग

    न्यू सिंगर एंड डांसर के लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है कॉन्टेस्ट “हम भोजपुरी सुपरस्टार”

    मिस यूनिवर्स इंडिया लविना इसरानी को मिड डे इन्फ्लुएंसर्स अवार्ड

    भारत के विवादास्पद इतिहास का हिस्सा है फिल्म ‘आई किल्ड बापू’

    जब एक संगीतकार ने लता मंगेशकर से कहा आपकी आवाज फिल्मी गायन के उपयुक्त नहीं!

    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    587004
    Visit Today : 279
    Visit Yesterday : 668
    Hits Today : 9201
    Total Hits : 11231665
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    भव्यता के साथ हो रहा है फिल्म ‘सौतन’ का निर्माण

    October 4, 2023

    मैं कश्मीर की उस सच्चाई को फ़िल्म के माध्यम से दिखाने जा रहा हूं जहां लोगों ने सोंचना भी बन्द कर दिया है: अतुल गर्ग

    October 4, 2023

    ‘कुर्सी छिनते ही आंखों में पानी भर जाता है’, कवि सम्मेलन में खिलखिलकर हंसे CDRI के वैज्ञानिक

    October 4, 2023

    सपा नेता दिनेश यादव के साथ एक हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ दिनेश ने कहा, समाजवाद नहीं रह गया है समाजवादी पार्टी में

    October 3, 2023

    स्वच्छ भारत अभियान अब जनांदोलन बन चुका है- योगी

    October 3, 2023

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2023 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading