मुजफ्फरपुर, बिहार, 27 मई 2025 : भोजपुरी फिल्म उद्योग के लिए एक दुखद खबर है। भोजपुरी अभिनेता गोपाल राय का निधन हो गया है। वह अपनी अदाकारी और सादगी के लिए जाने जाते थे और उन्होंने भोजपुरी फिल्म उद्योग में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
बता दें कि गोपाल राय ने भोजपुरी फिल्म उद्योग के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था, जिनमें भोजपुरी फिल्म अवार्ड और बिहार फिल्म अवार्ड शामिल हैं। उनका दाह संस्कार रेवा घाट पर किया गया। इस बात की जानकारी प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी उन्होने बताया कि हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
दूसरी खबर भोजपुरी गायिका अलका झा की सास से सम्बंधित है
भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर: भोजपुरी गायिका अलका झा की सास का निधन
लखनऊ 27 मई : भोजपुरी फिल्म गायिका अलका झा की सास का आज उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर में निधन हो गया। अलका झा ने अपने करियर में पवन सिंह, खेसारी लाल, नीरहुआ, मोहन सिंह राठौर, आलोक कुमार जैसे कई बड़े हीरो के साथ डुएट गाने गाए हैं और उनके कई गाने सुपरहिट हो चुके हैं।
इस दुखद मौकेपर भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों और प्रशंसकों ने अलका झा की सास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और अलका झा और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति और धैर्य प्रदान करे।
उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम अलका झा और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को आने वाले समय में सुख और शांति प्रदान करे।
अलका झा की उपलब्धियां
अलका झा के निजी प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने बताया की अलका झा ने अपने करियर में कई गाने गाए हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके गाने हमेशा से ही दर्शकों को आकर्षित करते हैं और उनकी आवाज में एक अलग ही जादू है।







