Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    पटना में खुला ‘छोटू महाराज सिने कैफे’

    ShagunBy ShagunOctober 3, 2022Updated:October 3, 2022 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 798

    इस सिनेमाघर में हिंदी समेत भोजपुरी व क्षेत्रीय सिनेमा भी होगी रिलीज

    पटना सिटी, 3 अक्टूबर 2022 : बिहार में पहला डोम आकार का अनूठा सिनेमाघर “छोटू महाराज सिने कैफे” आज पटना सिटी में खुला, जिसका शुभारंभ विधिवत रूप से फिल्म निर्माण, वितरण और प्रदर्शन के क्षेत्र की अग्रणी कम्पनी के सेरा सेरा के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर वीरेन कंसारा और “छोटू महाराज” के फ्रेंचाइजी ऑनर अमित ने मिलकर किया। इस सिनेमाघर में बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी व अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में भी रिलीज की जाएंगी। छोटू महाराज भारत की सबसे तेजी से बढ़ती सिनेमा श्रृंखला है, छोटू महाराज सिंगल स्क्रीन डोम थियेटर में इसके 40 फीट वाले सिने कैफे में 100 लोगों के बैठने की क्षमता और इसके 50 फीट सिने कैफे में 150 सीटों की क्षमता है।

    इस बारे में वीरेन कंसारा ने बताया कि हमारे देश में सिनेमा को अब भी मनोरंजन का सबसे बड़ा माध्यम माना जाता है। थिएटर के मामले में भी समय के साथ कई बदलाव किए जाते रहे हैं। अब के सेरा सेरा ने नया प्रयोग करते हुए गर्व से अपने पहले डोम शेप के सिनेमाघर “छोटू महाराज सिने कैफे” का बिहार में पहला सिनेमाघर शुरू किया है। उन्होंने बताया कि अपनी स्थापना के दिन से छोटू महाराज को पूरे भारत से डेढ़ लाख से अधिक इन्क्वायरी आई थी, 350 से अधिक पार्टनर्स ने पूरे देश में छोटू महाराज के साथ फ्रेंचाइजी साइन किए हैं।

    वहीं, फ्रेंचाइजी ऑनर अमित ने कहा कि “छोटू महाराज सिने कैफे” पटना सिटी में सिनेमाघरों की कमी को पूरी करेगा और यहां लोग अपने परिवार के साथ अपनी पसंदीदा फिल्मों का मजा ले सकेंगे। इस सिनेमा घर में हिंदी फिल्में तो रिलीज होंगी ही, साथ ही भोजपुरी समेत अन्य क्षेत्रीय फिल्में का भी दर्शक लुत्फ उठा सकेंगे।

    आपको बता दें कि के सेरा सेरा ने भारत भर में 9000 छोटू महाराज सिनेमा खोलने की योजना बनाई है, जिसमें से 350 छोटू महाराज सिनेमा सिर्फ बिहार में खोले जाएंगे, कंपनी ने अब तक बिहार में 20 सिनेमाघरों के साथ यह डील साइन की है। के सेरा सेरा मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है जो फिल्म निर्माण, फिल्म वितरण और फ़िल्म के प्रदर्शन में सक्रिय है। के सेरा सेरा ने 2018 में भारत के टायर 2 और टायर 3 शहरों के किफायती थिएटरों में बड़े पैमाने पर व्यावसायिक अवसर की तलाश में “छोटू महाराज सिनेमा” का अपना पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया। छोटू महाराज अपने आप में एक अनूठा अवसर है जो सिनेमा थिएटर के नए कारोबारी के लिए कम से कम 40 से 50 लाख के निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है।

    कंपनी ने सरकार, सरकार राज, पार्टनर, गोलमाल, अब तक छप्पन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है और 100 से अधिक ब्लॉकबस्टर फिल्में वितरित की हैं। के सेरा सेरा भारत के सबसे बड़े डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक है। इसकी तकनीक का उपयोग दुनिया में 1800 से अधिक सिनेमा पार्टनर्स और भारत में 800 से अधिक सिनेमा पार्टनर्स द्वारा किया जाता है। के सेरा सेरा हर साल लगभग 1000 से अधिक रीजनल और बॉलीवुड कंटेंट की प्रोसेसिंग करता है। के सेरा सेरा भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री में एचडी तकनीक लाने वाली पहली कंपनी थी।

    Shagun

    Keep Reading

    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    Union Bank's impressive Q1 profit and Indo MIM's mega IPO: Positive signals for the market.

    यूनियन बैंक का शानदार Q1 मुनाफा और इंडो MIM का मेगा IPO: बाजार में पॉजिटिव संकेत

    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading