Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    लॉन्च हुयी भोजपुरी दबंग की जर्सी, अक्षरा सिंह बोलीं ट्रॉफी जीतने के लिए उतरेंगे मैदान में

    ShagunBy ShagunFebruary 23, 2024 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 3,680

    सीसीएल के 10वें सीजन के लिए लॉन्च हुयी भोजपुरी दबंग की जर्सी

     पटना, 20 फरवरी: सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के 10वें सीजन के लिए भोजपुरी दबंग की जर्सी वाराणसी में रिलीज कर दी गई है। इस अवसर पर भोजपुरी दबंग के कप्तान मनोज तिवारी (सांसद सह गायक व अभिनेता) के साथ सुपरस्टार व गायक खेसारी लाल यादव और भोजपुरी दबंग की ब्रांड एंबेसडर अक्षरा सिंह व पाखी हेगड़े के साथ ऑनर निदेशक कनिष्क शील, सुशील शर्मा और विकास सिंह उपस्थित रहे। आपको बता दें कि इस बार भोजपुरी दबंग की टीम नए अंदाज नई फ्रेंचाइजी भारत राइजिन के साथ नजर आने वाली है, जो तेजी से बढ़ते भारतीय खेल और मनोरंजन इंडस्ट्री में कदम रख चुकी है। इसलिए इस बार भोजपुरी दबंग की जर्सी पर भारत राइजिन की मुहर लगी है।

    इसको लेकर मौके पर भोजपुरी दबंग के कप्तान मनोज तिवारी (सांसद सह गायक व अभिनेता) ने कहा कि सीसीएल के 10वें सीजन में भोजपुरी दबंग के लिए खास होने वाला है। इसकी शुरुआत हो चुकी है और इस कड़ी में नई जर्सी भी आ गई है, जो हमारी टीम के मनोबल को ऊंचा करने का काम करेगी। उम्मीद करता हूं कि नई फ्रेंचाइजी के साथ इस बार सीसीएल में हम नया कीर्तिमान स्थापित करें। सीसीएल के इस सफर में हमसफ़र बनने के लिए हम भारत राइजिन के शुक्रगुजार हैं। अभिनेता खेसारीलाल यादव ने इस अवसर पर भोजपुरी दबंग की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारी टीम पूरी तैयारी के साथ यह सीजन खेलेगी। हम आभार व्यक्त करते हैं भारत राइजिन का, जिनका साथ हमारी टीम को इस बाद मिला है और यह हम सबों को उत्साहित करता है। हमारी कामना है कि हम उनके उम्मीदों पर खड़े उतरेंगे।

    वहीं, पाखी हेगड़े ने कहा कि भारत राइजिन के साथ मिलकर भोजपुरी दबंग इस बार सीसीएल में ट्रॉफी पर कब्जा करने के लिए मैदान में उतरेगी। इसके लिए हमारे खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। अक्षरा सिंह ने कहा कि सीसीएल में साल दर साल भोजपुरी दबंग का प्रदर्शन निखरा है। इस बार हारी कोशिश ट्रॉफी जीतने की होगी, इसके लिए हम संकल्प के साथ मैदान में उतरेंगे। भोजपुरी दबंग में दम है और भारत राइजिन उसके जज्बे को फौलाद बनाने का काम करेगी। यह भोजपुरी दबंग के लिए और भारत राइजिन के लिए बेहतरीन अवसर है।

    विदित हो कि सीसीएल 10 में इस बार भोजपुरी दबंग के साथ भारत राइजिन का समन्वय चर्चा में है, जहां भारत राइजिन खेल और मनोरंजन इंडस्ट्री में अपना कदम रख चुकी है, वहीं भोजपुरी दबंग को भारत राइजिन के रूप में एक मजबूत फ्रेंचाइजी मिला है, जिसके ऑनर निदेशक कनिष्क शील, सुशील शर्मा, सुशील मलिक और राहुल मिश्रा हैं, जिन्होंने टीम के जर्सी लॉन्च पर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

    भारत राइजिन खेल और मनोरंजन के विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत नींव रखने वाला सिर्फ एक नाम नहीं है; यह अपने ब्रांड वैल्यू में उत्कृष्टता प्रदान करने की प्रतिबद्धता भी रखता है। भारत राइजिन हम प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और असाधारण अनुभव बनाने में विश्वास करते हैं। इसकी यात्रा एड्रेनालाईन और रचनात्मकता के साथ शुरू होती है, जहां हमारा लक्ष्य दिलों को लुभाना और एक स्थायी प्रभाव छोड़ना है। हमारे पोर्टफोलियो में खेल प्रबंधन, प्रतिभा प्रबंधन और इवेंट प्रबंधन सेवाएं शामिल हैं, जो हमारी बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। सीसीएल के बारे में सीसीएल एक क्रिकेट लीग है जो देश के आठ अलग-अलग फिल्म उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाली आठ टीमों को एक साथ लाती है।

    Shagun

    Keep Reading

    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    Sonia Bansal's 'Radha Rani' avatar shines in Cannes

    कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार

    ‘Mujh Mein Tu’ Launched in the Presence of Hariharan and Anup Jalota

    हरिहरन-अनूप जलोटा की मौजूदगी में लॉन्च हुआ ‘मुझ में तू’

    Adah Sharma Wins Hearts Without Saying a Word!

    अदा शर्मा ने बिना बोले जीता दिल! बधिर फैन के साथ सांकेतिक भाषा में बात कर छाया भावुक पल

    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    Rajni Sets Out with Her Own Wedding Procession in Search of Love; Emotions on Display in the Trailer.

    प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026
    Sonia Bansal's 'Radha Rani' avatar shines in Cannes

    कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading