Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    भोजपुरी फिल्म ‘लाल दाना’ का मुहूर्त: शूटिंग के दौरान शादी कर अनिल अनन्या ने लिया आशीष

    ShagunBy ShagunNovember 5, 2025 फिल्म No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Bhojpuri film 'Lal Dana' muhurat: A new story filled with mysterious romance
    भोजपुरी फिल्म 'लाल दाना' का मुहूर्त: एक रहस्यमय रोमांस से भरी नई कहानी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 449

    एक रहस्यमय रोमांस से भरी नई कहानी

    लखनऊ, 5 नवम्बर। भोजपुरी सिनेमा की नई रहस्यमय रोमानी फिल्म लाल दाना का मुहूर्त शॉट आज सुबह बक्शी का तालाब स्थित श्याम मंदिर में संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार के बीच फिल्म के नायक अनिल कृष्णा और सहनायिका अनन्या सिंह का शादी का दृश्य फिल्माया गया। फेरे पूरे होते ही दोनों ने बड़ों से आशीर्वाद लिया।

    रियल आर्ट ऑफ नेशनल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सत्येन्द्र एन दुबे कर रहे हैं। कथा-पटकथा राहुल दुबे की है। निर्माता राजीव प्रकाश और राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि रहस्य, रोमांच और रोमांस से भरपूर यह कहानी लखनऊ, बक्शी तालाब, काकोरी, सिद्धौली, सीतापुर और कानपुर की लोकेशन्स पर शूट होगी। सिनेमेटोग्राफी विजय पाण्डेय और संगीत अनुज कुमार तिवारी का है।

    Lucknow: Bhojpuri film 'Lal Dana' to begin with wedding scene on November 5
    भोजपुरी फिल्म ‘लाल दाना’ का मुहूर्त 5 नवंबर को, शादी सीन से होगी शुरुआत

    फिल्म में भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा रूपा मिश्रा नायिका की भूमिका में हैं, जबकि अनिल कृष्णा नायक हैं। गायिका अनन्या सिंह पहली बार परदे पर नजर आएंगी। अन्य कलाकारों में सुनीता राय, रितु सिंह, अर्चना, उमाकांत राय, आभा, तरुष, माला चौबे, गौरव कुमार, बीना वर्मा, सीएसआर सिंह, बालकृष्ण शर्मा, इशिता वार्ष्णेय, ज्योति, शालिनी चंद्रा, पंकज सक्सेना, अनुपमा और मोनिका अग्रवाल शामिल हैं।

    कहानी में दीनानाथ उर्फ डैनी (अनिल कृष्णा) एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है और अपनी जूनियर श्रीति से शादी करना चाहता है। लेकिन बचपन में हुआ उसका बाल विवाह संभावी से बाधा बन जाता है। गौने की तैयारी, पारिवारिक दबाव और सुहागरात पर एक अप्रत्याशित घटना फिल्म को थ्रिलिंग मोड़ देती है।

    मुहूर्त अवसर पर एमएलसी पवन सिंह चौहान ने फिल्म की सफलता की कामना की। स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अखिलेश मोहन, साहित्यकार रविन्द्र प्रभात, राजीव सक्सेना और सिने कलाकार दलबीर सिंह भी उपस्थित रहे।

    एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर नरेंद्र कनौजिया, क्रिएटिव डायरेक्टर संजय शुभंकर और प्रोडक्शन टीम में दुर्गेश चौहान, राजवीर रतन, देवेन्द्र मोदी, रमेश यादव, मशहूर और अशोक शामिल हैं।

    भोजपुरी फिल्म 'लाल दाना' का मुहूर्त: एक रहस्यमय रोमांस से भरी नई कहानी
    Shagun

    Keep Reading

    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    New Faces Win Hearts, Soulful Music Casts Its Magic

    फिल्म रिव्यू : ‘दिल दीवाना हो गया’ : नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू

    The explosive trailer of ‘Toxic’ will be released on August 8.

    8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading