एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर से निर्मित और सांसद सह अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ व अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म “मंडप” का रिलीज डेट आउट हो गया है। यह फिल्म कल यानी 29 सितंबर को रिलीज होगी, जिसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि फिल्म “मंडप” देश भर में रिलीज होगी। हमने इस फिल्म के बिग स्केल पर बनाया है। फिल्म की कहानी के अनुसार, फिल्म की भव्यता दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली है।
वहीं, निरहुआ ने कहा कि मंडप एक स्वस्थ मनोरंजन वाली फिल्म है। फिल्म की कहानी सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों के इर्दगिर्द है। फिल्म को आनंद सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म “मंडप” एक विशुद्ध भोजपुरी घर परिवार की कहानी है। हम सभी ने फिल्म में अपना पूरा योगदान दिया है।
बता दें कि फिल्म की सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। जिन्होंने बताया कि फिल्म के संवाद से लेकर गीत संगीत तक बहुत अच्छे हैं। फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली मुख्य भूमिका में हैं, जो फर्स्ट लुक में शादी के जोड़े में नजर आए हैं। फिल्म के खूबसूरत गाने की संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव, अरविन्द तिवारी, उमा लाल यादव हैं। लेखक मनोज पांडे हैं।