म्यूजिक लेबल ‘आपन भोजपुरी’ की लॉन्चिंग
यूँ तो इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में कई म्यूजिक लेबल हैं, लेकिन आगामी 2 फरवरी को एक ऐसे लेबल की लॉन्चिंग हो रही है, जिसका अंदाज नया होगा। नए जमाने के हिसाब से नए अंदाज में भोजपुरी म्यूजिक की विविधताओं को प्रस्तुत करेगा। इस लेबल का नाम ‘आपन भोजपुरी’ है। इस लेबल की लॉन्चिंग भव्य तरीके से भोजपुरी के यंग स्टार अंकुश राजा के गाने से होगी। इसको लेकर तैयारियां भी जोर शोर से चल रही है।
लेबल के ऑनर विनोद भानुशाली और अपर्णा शाह हैं। इस लेबल को लेकर विनोद भानुशाली ने बताया कि म्यूजिक लेबल ‘आपन भोजपुरी’ नए कलेवर और भोजपुरी माटी के कई सारे रंग को लेबल के जरिये पिरो कर दर्शकों के सामने लेकर आ रही है। इस लेबल की खास बात यह होगी कि इसमें हर प्रतिभा शाली कलाकरों को मौका मिलेगा और बड़े सुपर स्टार के गानों का भी सामंजस्य होगा। सुरीली संगीत, दमदार लिरिक्स और साफगोई वाली वीडियो के साथ उन्नत तकनीक वाले अल्बम इस लेबल की यूएसपी होगी। अपर्णा शाह ने कहा कि एक संगीत लेबल होने के अलावा, आपन भोजपुरी एक स्टूडियो के रूप में भोजपुरी फिल्मों का भी निर्माण करेगा। हमारा लक्ष्य भोजपुरी के सभी दर्शकों को सार्थक सिनेमा प्रदान करना है।







