मुंबई : भोजपुरी बिरहा गायक स्वर्गीय बचानू राम कुशवाहा के बेटे और सैकड़ों भोजपुरी एल्बम गायक सोनू बनारसी अब हीरो के रूप में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं।
उनकी डेब्यू फिल्म “जनम जनम के साथ” की शूटिंग लखनऊ में पूरी हो चुकी है और फिलहाल मुंबई में पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। एस.बी.एफ. प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस पारिवारिक फिल्म का निर्देशन हेमराज वर्मा ने किया है।
फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का तड़का है तथा कुल 6 गाने हैं। मुख्य भूमिकाओं में सोनू बनारसी के साथ मनी भट्टाचार्य, संजय पांडेय, देव सिंह, अनूप अरोड़ा सहित कई कलाकार हैं।
सोनू बनारसी ने कहा, “मेरे पिताजी की विरासत और भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों से मिली सीख के दम पर मैं यहाँ तक पहुँचा हूँ। अपनी पहली फिल्म से दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद चाहता हूँ।”
निर्देशक हेमराज वर्मा ने बताया कि सोनू में गायकी के साथ-साथ भरपूर अभिनय प्रतिभा है और जल्द ही फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।







