Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    Shagun News India
    Home»Featured

    जैकलिन फर्नांडीस और गोविंदा के साथ भोजपुरी सितारों ने अवार्ड फक्शन में मचाया धमाल

    ShagunBy ShagunMarch 16, 2023Updated:March 16, 2023 Featured No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Post Views: 92

    दुबई में हुआ भव्य 6th इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 का आयोजन

    बेस्ट फिल्म विवाह 2, तो निरहुआ, पवन सिंह, आम्रपाली, रजनीश मिश्रा और निशांत उज्ज्वल को मिला अवॉर्ड

    यशी फिल्म्स प्रस्तुत 6th इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 (IBFA 2023) सफल आयोजन देर रात दुबई में हुआ। इस अवॉर्ड शो में जहां पहली बार भोजपुरी अवॉर्ड शो में शामिल हुई जैकलिन फर्नांडीस का धमाल परफ़ॉर्मेंस और हीरो नंबर 1 गोविंदा का जलवा देखने को मिला, वहीं सांसद मनोज तिवारी, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, पावर स्टार पवन सिंह,भोजपुरी स्क्रीन की मोस्ट प्रामिसिंग एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, निर्माता निशांत उज्ज्वल, निर्देशक रजनीश मिश्रा और पीआरओ रंजन सिन्हा समेत अन्य विभिन्न कटेगरी में फिल्म जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया।

    भोजपुरिया झूमादे बुर्ज खलीफा के थीम पर आयोजित IBFA 2023 में मुख्य आकर्षण रही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और श्रीलंकन ब्यूटी जैकलिन फर्नांडीस, जिन्होंने इस अवॉर्ड समारोह में शिरकत करते हुए हॉल में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके पावर पैक परफ़ॉर्मेंस पर खूब तालियाँ भी बजी।

    वहीं, देश के असंख्य लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजा बाबू गोविंदा ने भी इस दौरान लोगों का खूब मनोरंजन किया। डांस हो या कॉमेडी का ह्यूमर, हर मामले में IBFA 2023 के मंच हाई जैक कर लिया। इसके उपरांत जैकलीन और गोविंदा को सम्मानित भी किया गया।

    वहीं, बिग बॉस फ़ेम रश्मि देसाई ने भी अपने लटके – झटकों से सबका मन मोह लिया। उन्होंने एक के बाद एक चार्ट बस्टर गानों पर लाजवाब डांस मुव्स से सबों के पैर को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके भोजपुरी सितारों ने भी अपने गानों पर IBFA 2023 की शाम को हसीन और यादगार बनाने में को कसर नहीं छोड़ी। आपको बताया दें कि IBFA 2023 के इस हसीन शाम का गवाह बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर, अशोक पंडित, निर्माता टी पी अग्रवाल और निर्माता निशांत पिटी बने, जिनका वॉर्म वेलकम इस अवार्ड शो के प्रस्तुतकर्ता व इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने किया। इस अवॉर्ड शो का प्रसारण जल्द ही जी बाईसकोप चैनल पर होगा।

    IBFA 2023 अवार्ड : 

    1. बेस्ट फिल्म 2022 हमार स्वाभिमान (राम शर्मा)

    2. बेस्ट फिल्म 2021 विवाह 2 (निशांत उज्ज्वल)

    3. बेस्ट एक्टर पवन सिंह (हमार स्वाभिमान)

    4. बेस्ट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (लव विवाह डॉट कॉम)

    5. बेस्ट एक्टर क्रिटिक दिनेश लाल यादव निरहुआ (गबरू)

    6. बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक स्मृति सिन्हा (घरवाली बाहरवाली 2)

    7. बेस्ट डायरेक्टर रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना)

    8. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी देवेन्द्र तिवारी (मेरा भारत महान)

    9. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर संजय पांडेय (ससुरा बड़ा सतावेला)

    10. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अंजना सिंह (मेरा भारत महान)

    11. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना)

    12. बेस्ट खलनायक अवधेश मिश्रा (जीना तेरी गली में 2)

    13. बेस्ट कोमेडियन संजय वर्मा (धर्मा)

    14. बेस्ट कोरियोग्राफर प्रसून यादव (डोली सजा के रखना)

    15. बेस्ट एडिटर जितेंद्र सिंह जीतू (चलते चलते)

    16. बेस्ट स्टोरी मनोज कुशवाहा (हमार स्वाभिमान)

    17. बेस्ट डायलॉग राकेश त्रिपाठी (लव विवाह डॉट कॉम)

    18. बेस्ट स्क्रीन प्ले संतोष मिश्रा (ससुरा बड़ा सतावेला)

    19. बेस्ट सिंगर मेल पवन सिंह

    20. बेस्ट सिंगर फ़ीमेल प्रियंका सिंह

    21. बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस मेघा श्री (राउडी इंस्पेक्टर )

    22. बेस्ट एक्शन दिलीप यादव (मुझे कुछ कहना है)

    23. बेस्ट पीआरओ रंजन सिन्हा

    24. बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अनंजय रघुराज (लव विवाह कॉम)

    25. ग्लोबल आइकान अवॉर्ड मनोज तिवारी

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram
    Shagun

    Keep Reading

    भव्यता के साथ हो रहा है फिल्म ‘सौतन’ का निर्माण

    मैं कश्मीर की उस सच्चाई को फ़िल्म के माध्यम से दिखाने जा रहा हूं जहां लोगों ने सोंचना भी बन्द कर दिया है: अतुल गर्ग

    न्यू सिंगर एंड डांसर के लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है कॉन्टेस्ट “हम भोजपुरी सुपरस्टार”

    मिस यूनिवर्स इंडिया लविना इसरानी को मिड डे इन्फ्लुएंसर्स अवार्ड

    भारत के विवादास्पद इतिहास का हिस्सा है फिल्म ‘आई किल्ड बापू’

    जब एक संगीतकार ने लता मंगेशकर से कहा आपकी आवाज फिल्मी गायन के उपयुक्त नहीं!

    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    587022
    Visit Today : 297
    Visit Yesterday : 668
    Hits Today : 9541
    Total Hits : 11232005
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    भव्यता के साथ हो रहा है फिल्म ‘सौतन’ का निर्माण

    October 4, 2023

    मैं कश्मीर की उस सच्चाई को फ़िल्म के माध्यम से दिखाने जा रहा हूं जहां लोगों ने सोंचना भी बन्द कर दिया है: अतुल गर्ग

    October 4, 2023

    ‘कुर्सी छिनते ही आंखों में पानी भर जाता है’, कवि सम्मेलन में खिलखिलकर हंसे CDRI के वैज्ञानिक

    October 4, 2023

    सपा नेता दिनेश यादव के साथ एक हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ दिनेश ने कहा, समाजवाद नहीं रह गया है समाजवादी पार्टी में

    October 3, 2023

    स्वच्छ भारत अभियान अब जनांदोलन बन चुका है- योगी

    October 3, 2023

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2023 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading