भोजपुरी स्टार सह भाजपा नेता पवन सिंह ने अपना 35 वां जन्मदिन 5 जनवरी को बेहद सादगी से मनाया। पवन सिंह ने अपने बर्थडे पार्टी का आयोजन मुंबई के वीरा देसाई रोड स्थित सिशा लाउंज में किया था, जिसमें सुपर स्टार व भाजपा नेता दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, खेसारीलाल यादव, निर्माता – वितरक निशांत उज्जवल, सिंगर – एक्टर गुंजन सिंह, म्यूजिक डायरेक्ट सह निर्देशक रजनीश मिश्रा समेत कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। अब पवन के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें भी समाने आयी हैं।
इससे पहले पवन सिंह को भोजपुरी सितारें हो या उनके फैंस, सबों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं दी। इसके लिए उन्होंने सबका आभार जताया।







