Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    वैश्‍य समाज अपने कर्तव्‍य के साथ अधिकार के प्रति है सजग: डॉ आनंद कुमार

    By July 8, 2018 बिहार No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 444

    जल्‍द होगा वैश्‍य समाज का बड़ा आंदोलन  

    पटना, 08 जुलाई, 2018: बिहार प्रदेश वैश्‍य महासभा के अध्‍यक्ष डॉ आनंद कुमार ने कहा कि वैश्‍य समाज देश और प्रदेश के विकास में हमेशा महत्‍वपूर्ण योगदान देता है, फिर भी इस समाज को सरकार की ओर से हमेशा उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके वैश्‍य समाज अपने कर्तव्‍य के साथ अधिकार के प्रति भी सजग है। इसलिए वैश्‍य समाज जल्‍द ही एक बड़ा आंदोलन करेगी। डॉ कुमार ने ये बातें आज बिहार प्रदेश वैश्‍य महासभा के कार्यकर्ता सम्‍मेलन सह सम्‍मान समाराह में कहीं, जो राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित आईएमए हॉल में आयोजित थी।

    इस मौके पर डॉ कुमार ने वैश्‍य समाज के नवयुवाओं को संगठन में स्‍थान देकर उन्‍हें सम्‍मानित किया। इसके अलावा रोनियार समाज के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सह पूर्व डीजीपी बिहार श्री अशोक कुमार गुप्‍ता, राष्‍ट्रीय युवा अध्‍यक्ष श्री राकेश कुमार गुप्‍ता, राष्‍ट्रीय महासचिव राजीव रंजन गुप्‍ता, एवं तैलिक समाज के प्रदेश अध्‍यक्ष श्री रणविजय साहू, महामंत्री श्री अमरेंद्र कुमार और पोद्दार समाज के अध्‍यक्ष आलोक पोद्दार को सम्‍मानित किया।

    वहीं, इस मौके पर बिहार प्रदेश वैश्‍य महासभा के प्रधान महासचिव दिलीप गुप्‍ता ने चिंता जहिर करते हुए कहा कि बिहार में फिर से जंगल राज की झलक दिखने लगी है, जिसका खामियाजा वैश्‍य एवं व्‍यापारी समाज को ही ज्‍यादा झेलना पड़ रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार को जल्‍द से जल्‍द प्रभावी कदम उठाना चाहिए। ताकि वैश्‍य समाज का बिहार सरकार पर भरोसा बढ़ सके।

    सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश वैश्‍य महासभा की प्रदेश महिला अध्‍यक्ष श्रीमति वीणा मानवी ने महिलाओं के उपर निरंतर बढ़ रहे अत्‍याचार और बलात्‍कार जैसे गंभीर मामलों पर रोष व्‍यक्‍त किया और बलात्‍कारियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।

    सम्‍मेलन में मीडिया प्रभारी विपुल कुमार, पटना महानगर अध्‍यक्ष रंजीत कुमार राणा, बबलू कुमार, शिव गुप्‍ता, कांति केसरी, मीना शर्मा, गुंजन कुमार साह, डॉ प्रवीण साहू, राज शेखर गुप्‍ता, धीरेंद्र गुप्‍ता, गोविंद चौधरी समेत वैश्‍य समाज के सैकड़ों प्रतिनिधि मौजूद थे।

    Keep Reading

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    After the shock, I remembered my responsibilities! Amidst laughter and laughter, a serious message about marriage was conveyed in Lucknow.

    लगा झटका’ तो याद आईं जिम्मेदारियाँ! लखनऊ में हंसी-ठहाकों के बीच साधा शादी का गंभीर संदेश

    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    June 25, 2026
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    June 24, 2026
    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    June 24, 2026
    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    June 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading