- सन ऑफ़ मल्लाह के नेतृत्व में 10,000 महिलाओं ने निकाला पैदल मार्च
पटना, 25 जुलाई 2018: वीरांगना फूलन देवी शहादत दिवस समारोह में आज जन सैलाब उमड़ पड़ा, बुधवार को संघ द्वारा वीरांगना फूलन देवी शहादत दिवस समारोह सह महिला कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। साथ ही सन ऑफ़ मल्लाह के नेतृत्व में 10000 से अधिक महिलाओं ने वीरांगना फूलन देवी की 25 फीट की प्रतिमा के साथ पैदल मार्च निकालकर अपनी शक्ति का परिचय दिया।
निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ़ मल्लाह श्री मुकेश सहनी ने पटना के एसके मेमोरियल हॉल में निषाद विकास संघ के महिला कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद विकास संघ तथा निषाद क्रांति की सफलता में समाज की माता-बहनों का योगदान अत्यंत अहम रहा है। निषाद आरक्षण की राह प्रशस्त करने में वे कंधे-से-कंधे मिलाकर चली हैं। हक़-अधिकार की लड़ाई में हर मोर्चे पर समाज की महिलाऐं आगे रही हैं। निषादों के अधिकार के लिए हमारे संघर्ष में उनकी भूमिका पुरुषों के बराबर ही महत्वपूर्ण रही है।
बुधवार को अभियंता भवन से वीरचंद पटेल पथ. इनकम टैक्स गोलंबर तथा डाकबंगला चौराहा होते हुए श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल तह विशाल पैदल मार्च निकाला गया।
इसके अलावा पैदल मार्च में हजारों पुरुष भी शामिल हुए। साथ ही हजारों मोटरसाईकल तथा सैकड़ों चार पहिया वाहन से अपना योगदान दिया। सम्मलेन को संबोधित करते हुए सन ऑफ़ मल्लाह ने जानकारी दी कि 26 जुलाई से पूरे बिहार में घर वापसी अभियान चलाया जाएगा।
सम्मलेन की अध्यक्षता कर रहीं संघ प्रदेश महिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला सहनी ने कहा कि फूलन देवी एक महान क्रांतिकारी महिला थी। टाइम मैगजीन द्वारा उन्हें विश्व की चौथी सबसे प्रभावशाली महिला घोषित किया गया था।मिर्जापुर से लोकसभा सांसद रही फूलन देवी दशकों से नारी शक्ति की प्रतीक रही हैं।
सम्मलेन के दौरान मंच संचालन प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह निषाद ने किया। इसके अलावा निषाद समाज के लोगों का स्वागत श्रीमती सुभद्रा भारती ने किया।