अरशद रहमान मनोनित हुए जाप (लो) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
पटना, 01 जुलाई। आगामी लोकसभा और विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अरशद रहमान को जन अधिकार पार्टी (लो) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया गया है। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की सहमति के बाद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो) बिहार को मजबूत विकल्प और विपक्ष देने के लिए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करेगी। पार्टी की राज्य कमेटी से लेकर बूथ कमेटी तक को मजबूत किया जाएगा। 2019 और 2020 में पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और जनता को बेहतर विकल्प देगी। इसको ध्यान में रखकर पार्टी ने अरशद रहमान का मनोनयन किया है, जो पार्टी को मजूबत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
वहीं, आज विभिन्न दलों को छोड़ कर याकूब अली जाफरी और समीर कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने जन अधिकार पार्टी (लो) की सदस्यता ले ली। सदस्यता लेने वालों में वाई ए जाफरी, एस अहमद, दानिश, राहुल कुमार, राम कुमार, अमित कुमार, आकाश कुमार, कुंदन कुमार, सुमन सौरभ, शाहब परवेज, चिंटू कुमार, सौरभ सिन्हा, समीर कुमार, रंजीत कुमार, अमरेंद्र प्रसाद, प्रमोद यादव, अविनाश कुमार, राजा कुमार, नीतीश कुमार, मुन्ना कुमार, बलवंत कुमार, पंकज यादव, रवि कांत यादव, जंतरी यादव, अमर राय, दिग्विजय यादव और पंकज कुमार हैं, जिन्हें खुद पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक श्री पप्पू यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार पार्टी के कार्यो को देखकर बढ़ रहा है। लगातार लोगों का पार्टी में शामिल होना इस बात का सबूत है कि पार्टी लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रही है।







