Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्‍सव पर आयोजित राज‍कीय समारोह का उद्घाटन करेंगे मुख्‍यमंत्री: कृष्‍ण कुमार ऋषि

    By April 11, 2018Updated:April 11, 2018 बिहार No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 595

    पटना, 11 अप्रैल 2018 : बाबू वीर कुंवर सिंह के 160 वें विजयोत्‍सव पर 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2018 तक जगदीशपुर, भोजपुर और पटना में आयोजित हो रहे राजकीय समारोह का उद्घाटन श्री नीतीश कुमार, माननीय मुख्‍यमंत्री, बिहार सरकार करेंगे। इस अवसर पर 23 अप्रैल को माननीय मुख्‍यमंत्री द्वारा बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया जायेगा और बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन एवं उनके अवदान (पराक्रम) पर आधारित (15) टेराकोटा म्‍यूरल का अनावरण किया जायेगा। ये जानकारी आज कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री कृष्‍ण कुमार ऋषि ने आज पटना में सचिवालय स्थिति अपने कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में दी।

    मंत्री ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती काफी धूमधाम से मनाई जायेगी। 23 अप्रैल को किला मैदान, जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह की झांकी निकाली जायेगी। इस दौरान माननीय मुख्‍यमंत्री भी मौजूद रहेंगे और उनके कर कमलों से किला मैदान स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह स्‍मृति संग्रहालय में बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन पर आधारित पेंटिग्‍स दीर्घा लोकार्पण किया जायेगा। इसके लिए विजयोत्‍सव समारो‍ह से पूर्व 15 अप्रैल को बिहार म्‍यूजियम में पेटिंग कार्यशाला भी आयोजित की जायेगी।

    उन्‍होंने बताया कि संग्रहालय में मध्‍यकालीन हथियारों की प्रतिकृति को स्‍थाई रूप से प्रदर्शित किया जायेगा। साथ ही बाबू वीर कुंवर सिंह से संबंधित दस्‍तावेजों की प्रतिकृति को भी प्रदर्शित किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि 23 अप्रैल को ही जगदीशपुर के एम डी कार्मेल स्‍कूल के बगल में दुलौर माननीय मुख्‍यमंत्री द्वारा सांस्‍कृतिक व अन्‍य कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा खेल कूद प्रतियोगिता जैसे कुश्‍ती, भाला, तीरंदाजी, कबड्डी, घुड़सवारी आदि का भी शुभारंभ किया जायेगा। खेल स्‍पार्धाओं में बिहार राज्‍य कबड्डी, कुश्‍ती और तीरांदाजी संघ के माध्‍यम से प्रमंडलस्‍तरीय टीमों का गठन करते हुए सहभागिता सुनिश्चित करायी जा रही है।

    मंत्री ने बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्‍सव समारोह में शाहाबाद क्षेत्र के चारों जिले रोहतास, बक्‍सर, भोजपुर और कैमूर में बच्‍चों के बीच चित्रकला, सामान्‍य ज्ञान और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा। वहीं, 23 अप्रैल को संध्‍या साढ़े पांच बजे राजधानी पटना के श्रीकृष्‍ण मेमोरियल हॉल में भी माननीय मुख्‍यमंत्री द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया जायेगा, जो 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेगा। वहीं, शाम पौने सात बजे बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क पटना में लेजर शो का शुरूआत भी माननीय मुख्‍यमंत्री करेंगे।

    उन्‍होंने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्‍सव के अंतिम दिन 25 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह के योगदान को रेखांकित करता हुआ राष्‍ट्रीय संगो‍ष्‍ठी का आयोजन बापू सभागार, सम्राट अशोक कंवेंसन सेंटर, पटना में किया जायेगा, जिसके उद्घाटन माननीय मुख्‍यमंत्री श्री नीतीश कुमार करेंगे। मंत्री ने बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्‍सव के अवसर पर पेंटिंग एवं स्‍कल्‍पचर कार्यशाला में सिद्धार्थ, श्विजेंद्र शर्मा, सनातन डिंडा, सुब्रता गंगोपाध्‍याय, लक्ष्‍मण इले, अर्पणा कौर, संजय कुमार, राजू जी, सुनील विश्‍वकर्मा, चूनाराम हेम्‍ब्रम, विधान राही, प्रदीप कुमार, चंदन चौधरी, निकिता भोई और श्री सचिन्‍द्र नाथ झा को आमंत्रित किया गया है।

    संवाददाता सम्‍मेलन में प्रधान सचिव चैतन्‍य प्रसाद, अपर सचिव आनंद कुमार, तारानंद वियोगी, राजकुमार झा, संजय कुमार, अरविंद महाजन और कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी रंजन सिन्हा मौजूद रहे।

    Keep Reading

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    Social Worker Rupesh Pandey's Mother Passes Away; Wave of Grief Sweeps Through Champaran

    समाजसेवी रुपेश पाण्डेय की माता श्री का निधन, चंपारण में शोक की लहर

    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    Bihar's 'Water Man': In a solitary battle spanning 30 years, he carved through a mountain to dig a 3-kilometer canal... Laungi Bhuiyan—the true successor to Dashrath Manjhi!

    बिहार का जलपुरुष: 30 साल की अकेली जंग में पहाड़ चीरकर 3 किमी नहर खोद डाली… लौंगी भुइयां, दशरथ मांझी का सच्चा वारिस!

    The last Maharani of Darbhanga Raj, Kamsundari Devi, passes away: She had set an example of patriotism by donating 600 kg of gold.

    राष्ट्र के संकट में महारानी ने खोला खजाना: 600 किलो सोने का दान कर पेश की थी राष्ट्रभक्ति की मिसाल

    KC Tyagi's embarrassment: JD(U) distances itself from his demand for Bharat Ratna, now has no formal ties with the party.

    केसी त्यागी की ‘फजीहत’: भारत रत्न मांग पर जदयू ने बनाई दूरी, अब पार्टी से कोई औपचारिक संबंध नहीं

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading