- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर महेंद्र सिंघी ने कहा धन्यवाद
- अब कल्याणपुर सीमेंट फैक्ट्री हो गया डालमिया एफबीएस सीमेंट
पटना, 17 जुलाई, 2018: भारत में सीमेंट उत्पादन के क्षेत्र में टॉप चार कंपनियों में से एक डालमिया भारत ग्रुप के सीईओ सह ग्रुप ऑफिसर श्री महेंद्र सिंघी ने आज बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, पथ निर्माण विभाग के मंत्री श्री नंदकिशोर यादव, जल संसाधन व योजना विकास मंत्री श्री ललन सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर राज्य सरकार के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
इसके बाद उन्होंने डालमिया भारत ग्रुप के पटना कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि घाटे में चल रही कल्याणपुर सीमेंट फैक्ट्री को अब डालमिया भारत ग्रुप ने डालमिया एफबीएस (फाइन ब्लेंडर कंपोजिट सीमेंट) सीमेंट नाम से टेक ओवर कर लिया है और एनसीएलटी में किये दावे के अनुसार काम भी शुरू कर दिया। इस क्रम में कंपनी ने सबसे पहले बंद पड़े कल्याणपुर सीमेंट के रिवाइवल का काम शुरू कर दिया और प्लांट शुरू होने से पहले उस परिसर में रह रहे लोगों के लिए बिजली व अन्य सुविधाओं की बहाली कर दी।

श्री सिंघी ने बताया कि कल्याणपुर सीमेंट फैक्ट्री के उन सभी वर्करों को 30 करोड़ रूपए दे दिए, जिनका बकाया कंपनी पर था। इस रिवाइवल कार्य में बिहार सरकार के बेहद सहयोग मिला, इसलिए आज हमने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
उन्होंने बताया कि डालमिया भारत ग्रुप की कैपासिटी आज 26 मिलियन टन है। इस फैक्ट्री के टेक ओवर के बाद इसका उत्पादन क्षमता और बढ़ेगा। साथ ही इसका मार्केट शेयर 7 से 8 फीसदी तक बढ़ेगा। इससे राज्य में रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेगी। डालमिया ग्रुप कार्बन फुट प्रिंट के मामले में देश ही नहीं दुनिया भर में बेस्ट है। हमारा लक्ष्य पर्यावरण को हार्म पहुंचाये बिना सीमेंट का उत्पादन करना होता है और पानी भी बचाने की कोशिश होती है, जो प्रदर्शन 2.5 टाइम्स पॉजिटिव है। यही वजह है कि आज ईस्ट के 9 राज्यों में इसके प्लांट हैं और 18 राज्यों में इसकी बिक्री है।
संवाददाता सम्मेलन के दौरान डालमिया भारत ग्रुप के सीईओ सह ग्रुप ऑफिसर श्री महेंद्र सिंघी के अलावा होल टाइम डायरेक्टर श्री अमरदीप गुप्ता, सीईओ डालमिया सीमेंट श्री के सी बिरला, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री विजय पाटिल, हेड कारपोरेट अफेयर्स कर्नल हरमीत सिंह सेठी, हेड कारपोरेट अफेयर्स बिहार श्री राजेश कुमार, श्री वैभव और श्री तपन कुमार मौजूद रहे।







