Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    मुजफ्फरपुर बालिकागृह रेप कांड में मंजू वर्मा इस्तीफा दो

    By July 29, 2018Updated:July 29, 2018 बिहार No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 667
    •  छात्रों ने मंजू वर्मा के आवास के बाहर दिया धरना
    • मंत्री की बर्खास्‍तगी व उनके पति की गिरफ्तारी की मांग
    • छात्रों ने मंत्री के नेमप्‍लेट पर पोती कालिख

    पटना, 29 जुलाई, 2018: जन अधिकार पार्टी (लो) की छात्र यूनिट जन अधिकार छात्र परिषद और जन अधिकार युवा परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरपुर बालिकागृह बलात्‍कार कांड प्रकरण में समाज कल्‍याण मंजू वर्मा के इस्‍तीफे और उनके पति की गिरफ्तारी की मांग की।

    जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव के नेतृत्‍व में पार्टी के कार्यकर्ता इको पार्क के पास स्थित मंजू वर्मा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान ये लोग मंजू वर्मा के इस्‍तीफे और उनके पति की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवास के बाहर लगे नेम प्‍लेट पर कालिख पोत दिया और वहीं धरना पर बैठक गये। ये सभी मंत्री के खिलाफ नारे लिखे तख्‍ती भी लिये हुए थे।

    धरना को संबोधित करते हुए मनीष यादव व अन्‍य नेताओं ने कहा कि समाज कल्‍याण मंत्री के पति विभाग के अधीन संचालित बाल व बालिका गृह के संचालकों से अवैध वसूली करते थे। मुजफ्फरपुर बालिका गृह के संचालक ब्रजेश ठाकुर से भी उनके तार जुड़े हुए थे। बालिका गृह, हॉस्‍टल, कस्‍तूरबा विद्यालय आदि के निरीक्षण के दौरान मंत्री के पति उनके साथ होते थे। इन संस्‍थानों से अवैध वसूली भी उनके पति करते थे।

    पार्टी के नेताओं ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मंजू वर्मा की बर्खास्तगी की मांग करते हुए उनके पति की गिरफ्तारी की मांग भी की। इसके साथ सभी बाल व बालिका गृहों की कार्य प्रणाली की जांच व निरीक्षण की मांग की। प्रदर्शन में जन अधिकार युवा परिषद के पटना महानगर अध्यक्ष आशीष कुमार, प्रदेश महासचिव बिट्टू यादव, युवा नेता सनी यादव, ईशु यादव,छात्र नेता राहुल कुमार,मो हकीम, रितशे सिंग, मनिष कुमार, मो रिजवान, नीकी जयसवाल, आकाश यादव, मुकेश यादव, रोहित, राजा, निखिल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading