पटना, 15 अप्रैल 2018 : रविवार को राजधानी पटना में आयोजित हुए दीन बचाआ देश बचाओ रैली में राज्य भर से शामिल होने आये लोगों की सेवा के लिए जन अधिकार पार्टी (लो) के कार्यकर्ताओं ने जगह – जगह पर स्टॉल लगाकर उनकी सेवा की। इसका नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद और राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह ने की, उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा कुल 11 जगहों पर इस भीषण गर्मी में शामिल हो रहे हजरात के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक पप्पू यादव के निर्देशानुसार स्टॉल लगाकर शरबत और पानी की गई।
उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा जन कल्याण के कामों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है। इस दौरान राजेश रंजन पूपू, निरंजन कुमार, नवल किशोर सिंह, विकास बॉक्सर, सागर उपाध्याय आदि कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल होने वाले लोगों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा की।






