Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    मुजफ्फरपुर कांड में समाज कल्‍याण मंत्री इस्‍तीफा दें: पप्‍पू यादव

    By August 3, 2018Updated:August 3, 2018 बिहार No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 548
    • महिला परिषद ने एकदिवसीय धरना के दौरान मांगा समाज कल्‍याण मंत्री से इस्‍तीफा और कहा जल्द हो मंत्री पति चंद्रशेखर की गिरफ्तारी
    • सांसद पप्‍पू यादव के नेतृत्‍व में जन अधिकार महिला परिषद का राजभवन मार्च आज

    पटना, 03 अगस्त, 2018: मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार कांड मामले में संलिप्‍तता उजागर होने के उपरांत बिहार सरकार की समाज कल्‍याण मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर की अविलंब गिरफ्तारी और मंजू वर्मा की बर्खास्‍तगी की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी (लो) की महिला प्रकोष्‍ठ जन अधिकार महिला परिषद ने कार्यकारी अध्‍यक्ष ज्‍योति चंद्रवंशी की अध्‍यक्षता में धरना स्‍थल गर्दनीबाग में धरना दिया। इसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं। उन्‍होंने कहा कि मंत्री और उनके पति पर कार्रवाई समेत बिहार के तमाम बालिका गृहों की जांच की मांग को लेकर शनिवार 4 अगस्‍त को महिला परिषद राजभवन मार्च करेगी, जिसका नेतृत्‍व खुद जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय संरक्षक सह सांसद पप्‍पू यादव करेंगे।

    राष्‍ट्रीय महासचिव सह प्रवक्‍ता प्रेमचंद सिंह ने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका कांड समेत एनजीओ द्वारा संचालित राज्‍य के सभी बाल- बालिका गृह, अल्‍पावास गृह जैसे संस्‍थानों की जांच हो और एनजीओ का सोशल एडिट हो। तब जाकर ही एनजीओ के काले खेल का पर्दाफाश हो सकेगा। ये एनजीओ समाज कल्‍याण विभाग द्वारा आवंटित राशि का इस्‍तेमाल कुकर्मों के लिए करते हैं और बच्चियों को हवस का शिकार बनाते हैं। इसमें इनके सहयोगी और शागिर्द होते हैं अधिकारी और उस इलाके के ताकतवर लोग। इसलिए इन एनजीओ पर नकेल कसने की जरूरत है।

    वहीं धरना के दौरान महिला नेत्रियों ने संकल्‍प लिया कि इस पूरे मामले में जब तक दोषियों का सजा नहीं मिल जाती, तब तक महिला पार्षद राज्‍य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अनवरत चरणबद्ध संघर्ष करते रहेगी। बाद में ज्‍योति चंद्रवंशी ने कहा कि विरोधी दल के नेताओं द्वारा मुजफ्फरपुर मामले में जिस तरह से घडि़याली आंसू बहाया जा रहा है, उससे बिहार की महिलाओं को सम्‍मान और सुरक्षा नहीं मिलने वाला है। इसलिए कल 4 अगस्‍त को महिला परिषद द्वारा गर्दनीबाग से राजभवन मार्च निकाला जायेगा, जिसमें सांसद पप्‍पू यादव खुद भी शामिल होंगे।

    धरना को महिला नेत्री वंदना भारती, शीतल गुप्‍ता, कंचन माला, रेणु जायसवाल के साथ – साथ जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रदेश अध्‍यक्ष अखलाक अहमद, राष्‍ट्रीय महासचिव सह प्रवक्‍ता प्रेमचंद सिंह, राघवेंद्र कुशवाहा, राष्‍ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्‍पू, अकबर अली परवेज, छात्र उपाध्‍यक्ष प्रिया राज, शशांक मोनू, मनीष कुमार आदि ने भी संबोधित किया। प्रदेश अध्‍यक्ष अखलाक अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि इस कांड का खुलासा तभी होगा, जब इसमें संलिप्‍त सफेदपोश लोगों का नाम उजागर होगा।

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    Social Worker Rupesh Pandey's Mother Passes Away; Wave of Grief Sweeps Through Champaran

    समाजसेवी रुपेश पाण्डेय की माता श्री का निधन, चंपारण में शोक की लहर

    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading