खूब मेहनत और खूब पैसा कमाने के बावजूद यदि आप दरिद्र बने हुए हैं तो यह आपकी अपनी कमी नहीं बल्कि वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में आपको देखना होगा कि आपके घर में ऐसा कौन सा दोष है जिस कारण दरिद्रता दूर ही नहीं हो रही है। दरअसल वास्तु विज्ञान कहता है कि घर में अनेक ऐसी चीजें स्थापित हो जाती हैं जिसकी अनदेखी करना दरिद्रता का कारण बन जाता है। ऐसे ही दोषों में प्रमुखत: घर में कबूतर का घोंसला बना लेना है। ऐसा होना दरअसल वास्तु विज्ञान के अनुसार अशुभ है। इससे घर पर बड़ी मुसीबत आ सकती है इसलिए कबूतर ही नहीं बल्कि किसी अन्य पक्षी को भी घर में घोंसला न बनाने दें। इसके अतिरिक्त यदि घर में मधुमक्खी छत्ता लगाती है तो उसे भी हटा देना चाहिए। ऐसा होने से घर में अशुभ होने का अंदेशा बना रहता है। इसी तरह मकड़ी का जाला भी अशुभ माना गया है इसलिए समय-समय पर मकड़ी के जाले साफ किए जाने चाहिए। इन जालों की वजह से घर में उलझन और परेशानी आती है। इन कुछ उपायों से आप अपनी दरिद्रता दूर कर सकते हैं।







