Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    बॉलीवुड की बदनाम हीरोइनें

    By October 11, 2017 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 835
    हेमंत पाल 
    परदे की दुनिया की एक अपनी कहानी है। इस दुनिया के कई सफल चरित्रों के पीछे की स्याह सच्चाई कुछ और है। ताजा मामला संजय दत्त का है, जो अंडरवर्ल्ड से दोस्ती की वजह से जेल की सजा भुगतने के बाद फिर परदे पर लौटे हैं। एक और मामला दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर पर बनी फिल्म को लेकर भी है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि ये फिल्म दाऊद के पैसे से बनी है। बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के बीच रिश्ते नए नहीं हैं। बॉलीवुड के कई कलाकारों का अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन रहा है। बॉलीवुड की कुछ नायिकाओं के नाम तो रोमांस की वजह से अंडरवर्ल्ड से जुड़े। कुछ नायिकाओं के रिश्ते तो अंडरवर्ल्ड के बदनाम लोगों से इस हद तक रहे कि उन्हें अपना कैरियर तक छोड़ना पड़ा। कुछ नायिकाएं तो आज भी गुमनामी में हैं।
    दाऊद से कई लड़कियाँ के नाम जुड़े, पर सबसे ज़्यादा नाम सुर्खियों में रहा बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी का। 1984 में राज कपूर ने अपने छोटे बेटे राजीव कपूर को ‘राम तेरी गंगा मैली’ से लॉन्च किया था, तब उन्होंने इस नीली आंखों वाली यास्मीन को चुना था। राज कपूर ने ही यास्मीन जोज़ेफ़ को मंदाकिनी नाम दिया। मंदाकिनी की इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री हुई। 1985 में रिलीज़ हुई ‘राम तेरी गंगा मैली’ ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। हर फिल्मी मैगज़ीन पर मंदाकिनी और झरने वाल सीन का ही शोर था! कहते हैं कि दाऊद इब्राहीम ने भी सबसे पहले मंदाकिनी की तस्वीरें एक फिल्म मैगज़ीन में देखी थीं। फिर एक पार्टी में उसने मंदाकिनी को देखा था। दोनों के बीच दोस्ती हुई जो बढ़ती चली गई। कुछ फ्लॉप फिल्मों के बाद मंदाकिनी परदे से गायब हो गई! बाद में कई किस्से सामने आते रहे और इसी बीच मंदाकिनी के बेंगलौर में बसे होने की खबर भी सामने आई। दाऊद से उसका रिश्ता भी खत्म हो गया और अब मंदाकिनी फिल्मी दुनिया की चमक-दमक से दूर मुंबई में अपने पति के साथ रहती हैं और तिब्बती योग सिखाती हैं।
    ममता कुलकर्णी भी एक ऐसा ही नाम है जिसे बोल्ड एक्ट्रेस के रुप में पहचान मिली। लेकिन, उनकी फिल्में कोई कमाल नहीं कर पाई। दाऊद के दुश्मन माने जाने वाले डॉन छोटा राजन से रिश्तों की खबर ने जरूर सुर्खियां बटोरी। कहा जाता है कि राजन की वजह से उसे बड़ी फ़िल्में मिली थी। बाद में ममता ने माफिया विक्रम गोस्वामी से शादी कर ली। फिलहाल तस्करी के एक मामले ममता का भी नाम लिया जा रहा है। मोनिका बेदी और डॉन अबु सलेम की जोड़ी के भी कई किस्से मशहूर हैं। दोनों ने औपचारिक रूप से शादी तो नहीं की, पर लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। इन दोनों को गिरफ्तार भी किया गया था। मोनिका को अबु सलेम के दबाव से कई फिल्में भी मिली थी।

    इस लिस्ट में पहला नाम सोना का लिया जा सकता है। दूसरी या तीसरी श्रेणी की ये एक्ट्रेस को अपने ज़माने की खूबसूरत नायिका मधुबाला की हमशक्ल कहा जाता था। सोना ने मुंबई के अंडर वर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान से शादी कर ली थी। कहा जाता है कि हाजी मस्तान ने सोना से सिर्फ इसलिए शादी की थी कि उसकी सूरत मधुबाला जैसी लगती थी। सोना पर एक फिल्म भी बनी थी।

    हेमंत जी के ब्लॉग से साभार

    Keep Reading

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    July 24, 2026
    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    July 23, 2026
    Surgeon Vice Admiral Arti Sarin visited the 7 Air Force Hospital in Kanpur.

    सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने कानपुर के 7 एयर फोर्स अस्पताल का दौरा किया

    July 23, 2026
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    July 23, 2026
    Major allegation by the 'Cockroach Janata Party'! Accusation against the BJP of sending goons to the protest site; statement by Abhijit Dipke.

    कोकरोच जनता पार्टी का बड़ा आरोप!

    July 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading