Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    सलमान पर टिका है करोड़ों का कारोबार!

    By April 8, 2018 बिजनेस No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 601

    हेमंत पाल


    जब फ़िल्मी दुनिया किसी एक सितारे पर केंद्रित हो जाती है तो सारे नफा-नुकसान भी उसी सितारे से तय होने लगते हैं। उस कलाकार की सेहत और निजी जिंदगी की उलझनें भी फिल्मों के कारोबार को प्रभावित करती है। सलमान खान को काले हिरण के कथित शिकार का दोषी माने जाने और अदालत से 5 साल की सजा मिलने के बाद भी यही मसला फिर उठा है! बताते हैं कि सलमान पर फिल्मकारों के करीब 600 करोड़ रुपए लगे हैं। यदि उन्हें ये सजा भुगतना पड़ती है, तो निर्माताओं के उस दांव का क्या होगा, जो उन्होंने सलमान की लोकप्रियता पर लगा रखा है? क्योंकि, संजय दत्त को भी जब हथियार रखने के मामले में 5 साल की सजा हुई थी, तब भी फिल्म निर्माताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। उन्हें कई फिल्मों की शूटिंग जल्दबाजी में पूरी करना पड़ी थी और कई फिल्मों में उनका रोल काटना पड़ा था।

    दो दशक पहले सलमान खान ने शौक में जोधपुर नजदीक काले हिरण का शिकार तो कर लिया! लेकिन, वे नहीं जानते थे कि एक छोटी सी गलती उन्हें जेल तक पहुंचा देगी! जोधपुर सेशन कोर्ट द्वारा सलमान को दी गई सजा से कई निर्माता-निर्देशकों की नींद हराम हो गई! उनके करोड़ो रुपए ऐसे प्रोजेक्ट्स में लगे हैं, जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। यदि सलमान को भी संजय दत्त की तरह लंबे समय तक जेल में रहना पड़ता है तो उनके करोड़ों रुपए डूब सकते हैं। करीब एक दशक से बॉलीवुड में सफलता की गारंटी समझे जाने वाले सलमान पर आया संकट कई निर्माताओं की परेशानी का कारण बनेगा। 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ से परदे पर कदम रखने वाले सलमान खान को सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकारों में गिना जाता है। उनकी दो फ़िल्में ‘जय हो’ और ट्यूबलाइट’ को छोड़कर बीते आठ-नौ सालों में रेस, बजरंगी भाईजान, दबंग, दबंग-2, और ‘टाइगर’ सिरीज की दोनों फिल्मों ने करोड़ों का कारोबार किया है।

    सलमान की आने वाली फिल्मों के बजट पर नजर दौड़ाई जाए तो को जोड़कर देखा जाए तो सलमान के जेल में रहने से बॉलीवुड को 600 करोड़ रुपए  से अधिक का घाटा हो सकता है। कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा की फिल्म ‘रेस 3’ में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। ‘रेस’ सिरीज की दो फिल्मों ने 250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। यदि सलमान को ज्यादा समय तक जेल में रहना पड़ता है, तो इससे रेमो की मुसीबत बढ़ना तय है। कोरिया की एक फिल्म ओडी टू माय फादर’ की कहानी पर बनने वाली अली अब्बास जफ़र की ‘भारत’ की भी शूटिंग शुरू होने वाली है। सलमान की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘दबंग’ सिरीज की तीसरी फिल्म भी लाइन में है। ‘दबंग-3’ को भी प्रभुदेवा निर्देशित करने वाले हैं।
    सलमान की एक और हिट फिल्म ‘किक’ का सीक्वल भी साजिद नाडियादवाला बना रहे हैं। इस फिल्म का जो पोस्टर भी साजिद ने ट्विटर पर पोस्ट किया था। यह फिल्म 2019 के क्रिसमस पर रिलीज होना है। आधा दर्जन बड़े बजट की फिल्मों के अलावा सलमान खान छोटे परदे के रियलिटी शो के भी स्टार हैं। उनके शो ‘बिग बॉस’ के हिट होने का एक बड़ा कारण सलमान को माना जाता है। इस साल फिर अक्टूबर में ‘बिग बॉस’ का 12वां सीजन शुरू होने वाला है। यदि सलमान को जेल जाना पड़ता है तो ‘बिग बॉस’ में कोई नया होस्ट दिखाई दे सकता है।
    इसके अलावा सलमान का एक और रियलिटी शो ’10 का दम’ भी जून से शुरू हो रहा है। इसके प्रोमोज आना भी शुरू हो गए। 26 एपिसोड्स वाले इस शो की शूटिंग भी शुरू होनी थी। लेकिन, सारा दारोमदार इस बात पर टिका है कि सलमान को मिली 5 साल की सजा का भविष्य क्या होगा? यदि बड़ी अदालत से सलमान को रियायत मिलती है, तब तो फिल्म निर्माता निश्चिंत हो जाएंगे! लेकिन, यदि ऐसा नहीं होता तो इन फिल्मों और टीवी शो पर तलवार लटकी रह सकती है।
    .लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तम्भकार है तथा यह लेख उनके ब्लॉगपोस्ट से साभार है 

    Keep Reading

    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    Shankesh Jewellers' ₹347 crore IPO will open on August 18.

    शंकेश ज्वेलर्स का ₹347 करोड़ का आईपीओ 18 अगस्त से खुलेगा

    ‘Dulhania Le Jayegi’ enters its third week; holds its ground on screens despite competition from Hollywood films.

    ‘दुल्हनिया ले आएगी’ तीसरे हफ्ते में पहुंची, हॉलीवुड फिल्मों के बीच भी स्क्रीन्स पर कायम

    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026
    Two separate events in Lucknow on the 80th Independence Day; a message of patriotism and unity.

    लखनऊ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दो अलग-अलग आयोजन, देशभक्ति और एकता का संदेश

    August 17, 2026
    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading