Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    चीन में मुसलमानों की दुर्दशा

    ShagunBy ShagunAugust 18, 2018 ब्लॉग No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 634

    संयुक्तराष्ट्र संघ की मानव अधिकार समिति ने चीन के मुसलमानों पर होनेवाले अत्याचारों के विरुद्ध जोरदार आवाज उठाई है। चीन के उइगर और हुइ मुसलमानों पर जिस तरह के अत्याचार हो रहे हैं, यदि उनकी सच्ची कहानी प्रकट हो जाए तो भारत के मुसलमानों को पता चलेगा कि चीन के मुसलमान गुलामों से भी बदतर जीवन जी रहे हैं।

    अभी ताजा रपट के अनुसार चीन के उइगर प्रांत में लगभग दस लाख मुसलमानों को जेल में बंद करके रखा हुआ है और 20 लाख को पकड़कर उल्टी पट्टी पढ़ाई जा रही है याने इस्लाम-विरोधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लगभग सवा करोड़ उइगर मुसलमान चीन के सिंक्यांग प्रांत में रहते हैं। इस प्रांत की राजधानी का नाम उरुमची है। इस प्रांत में यारकंद-जैसे इतिहास-प्रसिद्ध शहर हैं। यह चीन के पश्चिमी सीमांत पर गोबी रेगिस्तान के पार बसा हुआ है। इस प्रांत की सीमा भारत, पाकिस्तान, मंगोलिया और मध्य एशिया के देशों को स्पर्श करती है। सिंक्यांग प्रांत तिब्बत की तरह सदियों तक चीनी कब्जे के बाहर रहा है और 20 वीं सदी में वहां चीन-विरोधी बगावतें होती रही हैं।

    इस प्रांत के कई शहरों में समय बिताने का अवसर मुझे मिला है। इसके निवासियों की शक्ल-सूरत, भाषा, भूषा, भोजन और भजन चीनी हान लोगों से एकदम अलग है। इस प्रांत में इतने हान चीनियों को बसा दिया गया है कि उइगर लोग अपने ही घर में अल्पसंख्यक बन गए हैं। उन्हें सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने दी जाती है। यदि कोई उइगर सरकारी कर्मचारी हो तो उसे दाढ़ी नहीं रखने दी जाती है। टोपी नहीं पहनने दी जाती है। ईद पर भीड़ नहीं लगाने दी जाती है।

    बुर्के पर प्रतिबंध है। कुरान और इस्लामी साहित्य खुले-आम बेचने नहीं दिया जाता। उन्हें ऊंचे पद नहीं दिए जाते। कम्युनिस्ट पार्टी के अफसरों का शिकंजा सर्वत्र कसा रहता है। हर साल दंगों में सैकड़ों उइगर और चीनी मारे जाते हैं। उइगर मुसलमानों को राष्ट्र का दुश्मन माना जाता है। उन्हें आतंकवादी समझा जाता है। हुइ मुसलमानों के साथ चीनी सरकार थोड़ी नरम है, क्योंकि वे हान और मंगोल जातियों के मिश्रण से बने हैं। संयुक्तराष्ट्र संघ ने चीन पर वंशवादी और धर्म-विरोधी होने के दो आरोप एक साथ लगाए हैं। चीन के बौद्ध, मुसलमान और ईसाई दूसरे दर्जे के नागरिकों की तरह जीवन बिता रहे हैं।

    • सौरभ श्रीवास्तव

    Shagun

    Keep Reading

    Bulletproof Glass for Artists: A Serious Question Regarding Law and Order

    कलाकारों का बुलेटप्रूफ कांच: कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल

    आग ही क्यों? जब घर की चारदीवारी में ही महिलाओं की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल!

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bulletproof Glass for Artists: A Serious Question Regarding Law and Order

    कलाकारों का बुलेटप्रूफ कांच: कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल

    November 2, 2026
    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    November 1, 2026
    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    November 1, 2026
    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    November 1, 2026
    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    November 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading