Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    अरब देशों की यात्रा में भी बजा मोदी का डंका

    By February 14, 2018 Hot issue No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 580

    मृत्युंजय दीक्षित

    पीएम नरेंद्र मोदी ने अभी फिलीस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान जैसे अरब देशों की यात्रा की और वहां पर उनका जिस प्रकार से भव्य व शानदार स्वागत किया गया उससे हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हुआ लेकिन भारत में मोदी विरोधियों को यह भी रास नहीं आया कि एक भगवा पीएम का घोर मुस्लिम बाहुल्य देशों में इतना प्यार और सम्मान मिल रहा है। इतिहास गवाह है कि 70 सालों के इतिहास में संभवतः किसी कांग्रेसी पीएम का इतना जोरदार स्वागत व समर्थन मिला हो संभवतः यही बात कांग्रेस को अखर रही होगी। आज पूरे विश्व में पीएम मोदी व उनके नेतृत्व में भारत का जलवा उबाल ले रहा है।

    Image result for पीएम नरेंद्र मोदी ने अभी फिलीस्तीन, संयुक्त अरब अमीरातदुबई के ओपेरा हाउस से लेकर ओमान के शहर मस्कट तक जिस प्रकार की दीवानगी पीएम मोदी के प्रति देखने को मिली उसे एक सुखद अनुभूति हो रही थी। ओपेरा हाउस और मस्कट में भारत माता की जय और वंदे वंदे के नारों को सुनकर मन निश्चय ही प्रफुल्ल्ति हो उठा। कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी इन देशों के जनमानस के बीच इस प्रकार के नारे कभी सुनायी देंगे। पीएम मोदी की विदेश यात्रा न सिर्फ खाड़ी देशों के मीडिया में छायी रही अपितु इस यात्रा को पूरे विश्व का मीडिया लगातार कवर कर रहा था। कुछ विशेषज्ञ इस यात्रा को बहुत हल्के में ले रहे होंगे लेकिन भारतीय कूटनीतिक व समारिक दृष्टिकोण से यह यात्रा भविष्य में भारत के लिहाज से काफी असरकारक व लाभदायक साबित होने जा रही है। पीएम मोदी ने अपनी यात्रा से जहां अरब के देशों के साथ अपने मैत्री संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ व गहरा किया है वहीं इसके सहारे सामरिक व आर्थिक दृष्टिकोण से चीन व पाकिस्तान को घेरने का भी एक प्लान तैयार कर लिया है जिसकी झलक इन देशों के साथ हुए समझौतों में भी दिखलायी पड़ रही है।

    पीएम मोदी अपनी यात्रा के प्रथम चरण में सबसे पहले जार्डन की राजधानी अम्मान से होते हुए फिलीस्तीन के रामल्ला पहुंचे जहां सबसे रोचक तथ्य यह रहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए एक इजराइली हेलीकाप्टर उन्हें एस्कार्ट करते देखा गया। कूटनीतिक विश्लेषकों के अनुमानों को धता बताते हुए बिना इजराइल को नाराज किये जिस प्रकार से फिलीस्तीन से दोस्ती को आगे बढ़ाया है वह काफी सुखद व आश्चर्यजनक अनुभूति पैदा करने वाला अनुभव है। यहां पर पीएम मोदी को ग्रंाड काॅलर आफ द स्टेट पलेस्टाइन से सम्मानित किया गया। यह फिलीस्तीन में दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है और विदेशी शासनाध्यक्षों को ही दिया जाता है । भारत से अभी तक यह सबसे पहले पीएम मोदी को ही दिया गया है। यहां के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ बैठक में अब्बास ने भारत से शांति प्रक्रिया में भारत से भूमिका निभाने का अनुरोध किया तथा छह समझौतों पर भी हस्ताक्षर किये गये।Image result for पीएम नरेंद्र मोदी ने अभी फिलीस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात
    यह यात्रा समाप्त करने के बाद पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर पहुंचे यहां अबूधाबी के प्रिंस मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ लंबी वार्ता हुई। दोनों देशों के बीच पांच समझौते हुए। इस अवसर पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया। इस अवसर पर भारतीय तेल कंपनियों के संघ को समुद्र में लोअर जकूम कनेक्शन में 10 फीसदी हिस्सेदारी देने वाला एक समझौता भी हुआ है । इसके साथ ही ऊर्जा क्षेत्र, रेलवे, श्रमशक्ति और वित्तीय सेवाओं के लिए दोनों देशों के बीच समझौते हुए। भारत और यूएई के बीच तेल पर एक बहुत ही ऐतिहासिक समझौता हुआ है जिसमें अपतटीय लोअर जकूम कनक्शेन में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए भारतीय कंसोर्टियम (ओवीएल, बीपीआरएल और आईओसीएल ) और अबूधाबी नेशनल आयल कंपनी के बीच समझौते के मसौदे पर हस्ताक्षर हुए हैं।

    यह 2018 सेे 2057 के बीच 40 वर्षो के लिए होगा। हिस्सेदारी ब्याज में 60 फीसदी एडीओओसी के पास रहेगा जबकि बाकी 30 फीसदी हिस्सेदारी अंतर्राष्ट्रीय तेल कंपनियों को जायेगा। तेल क्षेत्र के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा समझौता है। इसके माध्यम से भारत की तेल के क्षेत्र के बहुत सी समस्याओं का लंबे समय तक के लिए अंत हो सकने की संभावनायंे व्यक्त की जा रही है। इसके अलावा रेलवे, वित्तीय क्षेत्र, श्रमशक्ति व माडल पार्कांे को लेकर भी व्यापक समझौते हुए हैं। यह भी समझौते भविष्य में मील का पत्थर साबित होने जा रहे हैं।

    यहां पर सबसे अधिक चर्चा का विषय रहा ओपेरा हाउस में भारतवंशियों के एक कार्यक्रम मेें अबूधाबी के पहले हिंदू मंदिर की आधारशिला रखने का भव्य आयोजन। उन्होंने मंदिर माडल का लोकार्पण किया। इस मंदिर का निर्माण अक्षरधाम मंदिर व न्यूजर्सी में निर्माणाधीन मंदिर की तर्ज पर होगा। यह 2020 तक बनकर तैयार हो जायेगा। मंदिर के लिए अबूधाबी के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने अबूधाबी दुबई हाइवे के पास मुफ्त में जमीन देकर एक नजीर पेश की है। इस मंदिर का निर्माण बोचानवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था इस मंदिर का निर्माण करवायेगी। यह मंदिर 55 हजार वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा। भारतीय मंदिरों के खास शिल्पी इसका निर्माण करेेंगे जबकि पत्थरों को तराशने का काम यूएई में ही होगा। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि यह मंदिर मानवता और समरसता के उत्प्रेरक की भूमिका निभायेगा और भारतीयता की पहचान बनेगा। यह मंदिर न केवल श्ल्पि की दृष्टि से अद्वितीय होगा अपितु विश्वभर के लोगों को वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश भी देगा।

    Image result for पीएम मोदी ने ओपेरा हाउसइसके बाद पीएम मोदी ने ओपेरा हाउस में उपस्थित हजारों की संख्या में भारतीय व यूएई के नागरिकों को संबोधित किया । अपने संबोधन मेें पीएम मोदी ने संकल्पों व सपनों को तुरंत पूरा करने का फिर से संकल्प लिया । यहां पर पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत लगातार बदल रहा है। चार साल में भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब भारत विकास की नई ऊचांईया छू रहा है । पहले लोग पूछते थे कि होगा या नहीं होगा ?आज पूछते हैं कि मोदी जी बताओ कब होगा। पहले निराशा के दिन भी हमने देखे हैं। आज विश्वास है कि होगा तो अभी होगा। पीएम मोदी ने दुबई में वल्र्ड गवर्नमेंट समिट को संबोधित करते हुए मिसाइल और बम में बढ़ते हुए वैश्विक निवेश पर चिंता व्यक्त की । उन्हांेने कहा कि मानव विकास की यात्रा में तकनीक की छाप है। दो सौ साल पहले दुनिया की आबादी का 94 प्रतिशत हिस्सा गरीबी में रहता था । आतंकियों की भर्ती के लिए साइबर स्पेस का इस्तेमाल होने पर भी चिंता व्यक्त की। यहां पर पीएम मोदी ने आधार की सफलता का भी उल्लेख किया आधार के ेद्वारा सीधे नगद भुगतान से सरकार ने 56 हजार करोड़ रूपये बचाये है। यहां पर पीएम मोदी ने निवेशकों को भारत आने के लिए आमंत्रित किया।

    अपनी यूएई की बेहद सफल और कारगर यात्रा को समाप्त करने के बाद पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर ओमान पहुंच गये। पीएम का ओमान दौरा भी काफी शानदार व भव्य रहा। यहां पर पीएम मोदी ने दो सौ साल पुराने मोतीश्वर शिव मंदिर के दर्शन किये और सुल्तान कबूस गै्रंड मस्जिद भी देखने गये। यह आधुनिक इस्लाम की स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है। यह मस्जिद ओमान के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शुमार है। इनमे हर धर्म के लोगों की आस्था बताई जाती हैं। पीएम मोदी और सुल्तान कबूस के साथ प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता हुई। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश , ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा तथा क्षेत्रीय मुददों पर बातचीत हुई तथा आठ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए जिससे आगे की मैत्री का रास्ता भी और अधिक प्रगाढ़ मजबूत होकर उभरने जा रहा है। पीएूम मोूदी ने यहां पर भी खुले स्टेडियम में हजारों की संख्या में उपस्थित भारतीय नागरिकांे व उद्यमियों को संबोधित किया और अपनी सरकार के कामकाज का विश्लेषण तो किया ही साथ ही अपनी सरकार की योजनाओें के बारे भी काफी विस्तार के साथ ओमान के भारतीय जनमानस को बताया ।

    इस अवसर का लाभ उठाते हुए उन्होंने वहां के लोगों से भारत में निवेश के लिए आमंत्रित भी किया। संबोधन के बाद अपनी कार्यशैली के अनुरूप ही उन्होने एक खुली जीप मेें पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाकर हर दर्शक के साथ दिल का रिश्ता जोड़ने का अदुभत व नायाब प्रयास भी किया। निश्चय ही अरब देशों की यात्रा कई मायनों में काफी ऐतिहासिक व कारगर साबित होने जा रही है तथा इस यात्रा से भारत को कई लाभ भी होने जा रहे हैं। पहली बार अरब देशों की धरती से भारत माता की जय के नारे व वंदे- वंदे सुनायी दिया। इससे पता चलता है कि वसुधैव कुटुम्बकम के प्रति पूरी दुनिया में कितना विष्वास व भरोसा जागा है। ओपेरा हाउस व मस्कट में पीएम मोदी ने जो भाषण दिये उसको यहां के लोग भले ही चुनावी बिसात बिछाने वाले भाषण समझें या विपक्ष अपने खिलाफ लगाये जा रहे आरोप माने लेकिन यह दौरा कइ्र मायनों मे ऐतिहासिक हैं।

    पीएम मोदी ने अपने भाषणों अपने इरादे जगजाहिर किये तथा व्यापार, निवेश और पर्यटन के सहारे अखंड भारत की पुरानी रूपरेखा को फिर से नये तरीके से परोक्ष रूप से पेश किया । वहीं राहुल गांधी अब तक की सबसे अच्छी विदेश नीति को पूरी तरह से नाकाम बता रहे हैं और भारत को अलग- थलग बता रहे हंै। यह वहीं राहुल गांधी हैं जिन्होंने अपने बहरीन और अमेरिका दौरे पर भारत का अपमान किया था। डोकलाम विवद के बीच चीनी राजदूत के साथ वाता करने पहंुच गये थे वह भी बिना बताये। यह वहीं कांग्रेस पार्टी है जिसके नेता मणिशंकर अय्यर अलगााववादियों का साथ देते हैं और पाकिस्तान जाकर भारत व पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगलते हैं। यह कांग्रेसी दोमुंहे जहरीले सांप हैं। इन्हें कोई भी अच्छी बात न तो समझ में आती है और नही आयेगी। कांग्रेस को विश्व पटल पर भारत की बढ़ती हुई साख पसंद नहीं आ रही। कांग्रेस के नेतागण ईष्र्या के कारण दबे जा रहे हे। तभी तो कांग्रेस नेता आनंद शर्मा पीएम मोदी को मानसिक अस्वस्थ बता रहे हैं क्योंकि कांग्रेस की नकली धर्मनिरेपक्षता का बुलबुला मोदी जी की अरब यात्रा से फूट चुका है।

    .लेखक वरिष्ठ पत्रकार है

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading