Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    आप और कांग्रेस में नहीं बनी बात, अब किसके हाथ लगेगी शह और मात

    By April 24, 2019 Current Issues 2 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 711

    लोकसभा चुनाव की उठापटक जारी है ऐसे में हर पार्टी अपनी जीत को लेकर सशंकित है कहीं बात बनी तो कहीं बात नहीं बनी, फिलहाल हर पार्टी जीत के लिए जोर -आजमाइश कर रही है। दिल्ली की सात संसदीय सीटों पर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों के ऐलान और कुछ के परचा दाखिल करने के बाद से यहां की तस्वीर साफ हो गई है। 12 मई को छठे चरण में दिल्ली में वोट पड़ेंगे। तीनों दलों के अलग-अलग उतरने से यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो चला है। पिछले ढाई-तीन महीने से कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन करने को लेकर तमाम चर्चा और फार्मूला ढूंढने की कवायद जारी थी। मगर केजरीवाल के भरसक प्रयास के बावजूद बात नहीं बन पाई।

    शुरुआत में सिर्फ दिल्ली की सीटों को लेकर गठबंधन का ताना-बाना बुना गया, फिर पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई गई, किंतु हर बार कांग्रेस में गठबंधन के विरोधी खेमे के दबाव और भविष्य में पार्टी की स्थिति का आकलन कर इससे किनारा किया गया। हालांकि ज्यादातर चुनावी सव्रे में यह दावा किया गया कि अगर आप और कांग्रेस मिलकर दिल्ली में लोक सभा चुनाव लड़ेंगे तो सातों सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी विजयी होंगे। आंकड़े भी इन दावों की पुष्टि करते हैं।

    2014 के आम चुनाव में तीनों दलों के वोट फीसद का विश्लेषण किया जाए तो सबसे ज्यादा भाजपा को 46.6 फीसद, कांग्रेस को 15.2 फीसद और आप को 33.1 फीसद मत मिले थे। अगर इनमें कांग्रेस और आप के वोट प्रतिशत को जोड़ दें तो यह आंकड़ा 48.3 फीसद हो जाता है, जो भाजपा से करीब दो फीसद अधिक है। स्वाभाविक तौर पर यह गणित केजरीवाल को ज्यादा सहज भी लगी होगी। अब सब कुछ साफहो चुका है। कांग्रेस और भाजपा की तरफसे ज्यादातर पुराने चेहरों पर दांव लगाया गया है।

    भाजपा भी अंतिम वक्त तक दोनों दलों के दांव को परखती रही। हां कांग्रेस के सातों उम्मीदवारों में एक भी मुस्लिम नहीं होने के नुकसान की भरपाई कैसे होगी, यह देखना होगा। कांग्रेस के पास खोने को वैसे कुछ भी नहीं है। वहीं भाजपा के दलित सांसद उदितराज का टिकट कटना भी कम चौंकाऊ नहीं है। कुल मिलाकर कांग्रेस और आप के अलग-अलग लड़ने से भाजपा के लिए लड़ाई थोड़ी आसान भले दिख रही हो, मगर कांग्रेस ने हाल के वर्षो में (एमसीडी चुनाव और दो विधानसभा उप चुनाव) जिस तरह वापसी की है उससे भाजपा की राह आसान नहीं लगती। 

    Keep Reading

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    Big revelation in Tiger Shroff firing case: Superstar Aamir Khan was the target of Lawrence Bishnoi gang, his house was reconnoitered three times.

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे सुपरस्टार आमिर खान, घर की हुई थी तीन बार रेकी

    A spirit has come to fulfill his girlfriend's unfulfilled dream? A viral video shows a ghost bathing and changing clothes with her lover!

    प्रेमिका का अधूरा सपना पूरा करने आई आत्मा? वायरल वीडियो में प्रेमी के साथ नहाते और कपड़े बदलते दिखा भूत!

    The arrogance of the leader 'close to the MLA' was shown in front of the paddy harvesting machine, video goes viral on social media!

    ‘विधायक जी के करीबी’ नेता जी की धान काटने वाली मशीन के आगे निकली हेकड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

    Akhilesh Yadav's press conference, on BSP-BJP leaders joining the party, said - 'East and West have been shaken'

    अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बसपा-भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर बोले- ‘पूरब और पश्चिम हिल गया है’

    2 Comments

    1. forum.microburstbrewing.com on July 11, 2019 11:24 am

      You are so awesome! I don’t think I’ve truly read through anything
      like that before. So good to find someone with some original
      thoughts on this topic. Really.. thanks for starting this up.
      This site is something that’s needed on the internet, someone with a bit of originality!

      Reply
    2. sữa béo của nga on August 19, 2021 1:32 pm

      Sữa Newmilky được đặc chế dành đến nhân viên gầy cần tăng cân nặng do đó chúng mang đến hiệu quả tuy
      rằngệt vời.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026
    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    October 28, 2026
    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    October 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading