Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    गरीबी, आतंकवाद और सीमा पर युद्ध जैसी समस्याओं के लिए यूरोपीय राजव्यवस्था दोषी: विश्वात्मा

    By May 30, 2019 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 609

    लखनऊ, 30 मई 2019: गरीबी, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और सीमा पर युद्ध जैसी अंतरराष्ट्रीय समस्याओं के लिए यूरोप में सैकड़ों साल पहले बनाई गई  राजनीतिक व्यवस्था दोषी है। इन सभी अंतर्राष्टीय समस्याओं का समाधान करने के लिए एक अंतर्राष्टीय पार्टी की आवश्यकता है जो पुरानी राजव्यवस्था को वर्तमान में नई पीढ़ी की जरूरतों के अनुकूल नए सिरे से निर्मित कर सके। यह बात वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के नीति निर्देशक और राजनीति, विज्ञान और अध्यात्म पर दर्जनों पुस्तकों के लेखक विश्वात्मा भरत गांधी ने राजनीति सुधारकों के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कही।

    राजनीति सुधार और जीवन में सफलता की कला सिखाने के लिए वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल द्वारा भरत गांधी फाउंडेशन के सहयोग से 3 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाग लेने वाले लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए विज्ञान, आध्यात्म, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र पर दर्जनों पुस्तकों के लेखक दिल्ली से वीपीआई के नीति निर्देशक श्री विश्वात्मा भरत गांधी पहुंचे।

    शिविर में पहले दिन सफलता की कला के सत्र में विश्वात्मा ने लोगों को बताया कि व्यक्ति के जीवन की सफलता के लिए जरूरी है कि वह अपने अंदर प्रकृति द्वारा दिये गए गुण की तलाश करें और इस बात की तलाश करें और इस को पहचानने के बाद ही जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और लक्ष्य निर्धारित होने के बाद कठोर परिश्रम शुरू कर देना चाहिए साथ ही हमें यह भी देखना चाहिए जो कानून हमारे उस गुण और व्यक्तित्व विकास में बाधाएं है, उन कानूनों को सुधारने के लिए अन्य लोगों के साथ संगठित प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयास को राजनीति नहीं समझना चाहिए। यह व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी है। ट्रैनिंग के दूसरे दिन विश्वात्मा भरत गांधी ने कहा कि  आज की पूरी राजनीतिक व्यवस्था राष्ट्रवाद की संकीर्ण सोच पर बनी है, जिस में निर्यात के लिए सभी देशों की सरकारें अपने अपने देश के 90% लोगों तक पैसा नहीं पहुंचने देती। इसके लिए सरकारों ने तमाम कानून बना रखे हैं। इसलिए केवल सस्ते निर्यात के लिए आर्थिक तंगी जानबूझकर बनाकर रखी गई है।  यह कृतिम गरीबी है, इसलिए इसको आर्थिक गुलामी कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक गुलामी खत्म करने के लिए यूरोप की तर्ज पर सभी देशों की साझी संसद, साझी सरकार, साझा न्यायालय, साझी पुलिस, साझी सेना और साझी मुद्रा बनाना जरूरी हो गया है। जिससे युद्ध की तैयारियों में लगने वाला पैसा गरीबी दूर करने में काम आए।

    उन्होंने कहा कि आज जबकि पढ़े लिखे और कम पढ़े लिखे लोंगों का काम मशीनों ने छीन लिया है सभी लोगों को रोजगार देने की बात केवल नासमझी का सबूत है। इसलिए  मशीनों के परिश्रम से और प्राकृतिक संसाधनों के कारण जो खरबों रुपया हर महीना पैदा हो रहा है उसे बिना शर्त प्रत्येक वोटर के खाते तक पहुंचाने के लिए वोटरशिप कानून बनना चाहिए। इस कानून के बनने से हर वोटर के खाते में देश की औसत आमदनी की आधी रकम यानी लगभग 6000 पहुंचने लगेगा और इससे गरीबी गुलामी कृतिम गरीबी बेरोजगारी खत्म हो जाएगी और खतरनाक आर्थिक विषमता नियंत्रण में आ जाएगी।

    उन्होंने कहा कि संसद में सैकड़ों सांसदों ने वोटरशिप का प्रस्ताव प्रस्तुत किया और वह एक्सपर्ट कमेटी द्वारा स्वीकार हो गया, फिर भी इसको ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। तब सन 2016 में वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी सभी पार्टियों के वोटरों के आर्थिक अधिकारों के लिए काम कर रही है। शिविर के तीसरे दिन उन्होंने शिविर के प्रतिभागियों को वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के संविधान और पार्टी में प्राथमिक सदस्य और पदाधिकारी बनाने के बारे में विस्तार से बताया।

    उन्होंने कहा कि वीपी आई का संविधान अंतरराष्ट्रीय है क्योंकि पार्टी मानती है कि गरीबी, आर्थिक गुलामी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद जैसी समस्याएँ किसी एक देश की नहीं बल्कि अंतर्राष्टीय है और कोई अंतरराष्ट्रीय पार्टी ही इन समस्याओं का हल निकाल सकती है। उन्होंने बताया कि वीपीआई चुनाव आयोग में पंजीकृत विश्व की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय पार्टी है। राजनीति सुधारकों का शिविर कैपिटल हाल सभागार हजरतगंज में आयोजित हुआ। इस शिविर में उत्तर प्रदेश के के अलग अलग जनपदों और बिहार व झारखंड के बुद्धिजीवियों, समाज सेवकों और पार्टी के सदस्यों ने भाग लिया।

    • धर्मेन्द्र गुप्ता

    Keep Reading

    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading