Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    फिल्म की सफलता किसी समीक्षा की मोहताज नहीं!

    By February 11, 2018Updated:February 11, 2018 फिल्म No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 717
    हेमंत पाल 

    लोग फ़िल्म देखने का फैसले कैसे करते हैं? उनकी समीक्षाएं पढ़कर, उनके प्रचार से प्रभावित होकर, अपने पसंदीदा एक्टर की फिल्म है इसलिए, टाइम पास के लिए या फिर किसी और कारण से! इसके पीछे सबके अपने-अपने कारण होंगे! लेकिन, दर्शकों का एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो फिल्म देखने से पहले समीक्षाएं पढ़ता है, जिन्होंने फिल्म देखी है उनकी सलाह भी लेता है। कई बार समीक्षाएं सही होती है, पर जरुरी नहीं कि दर्शक की पसंद से वे समीक्षाएं मेल खाएं! यही कारण है कि ऐसी फिल्मों की फेहरिस्त लम्बी है, जिन्हें समीक्षकों ने नकार दिया, पर वो दर्शकों की पसंद पर खरी उतरी! ब्लैक एंड व्हाइट के ज़माने से आज तक ऐसी कई फ़िल्में हैं जिनकी समीक्षकों ने जमकर आलोचना की, पर उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया!

    Image result for 'रब ने बना दी जोड़ी

    ब्लैक एंड व्हाइट के दौर में 1943 में बनी अशोक कुमार के शुरूआती वक़्त की फिल्म ‘किस्मत’ देखकर समीक्षकों ने लिखा था कि फिल्म में अशोक कुमार को जिस तरह जेबकतरा और अपराधी बताया गया है, उसे देखकर युवाओं का सोच अपराधी बनने की तरफ मुड़ सकता है! लेकिन, दर्शकों ने उस फिल्म को बेहद पसंद किया और फिल्म ने उस समय एक करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। राजकपूर की कालजयी फिल्म ‘श्री-420’ (1955) भी जबरदस्त आलोचना का शिकार हुई थी। इसे बकवास फिल्म तक लिखा गया था। लेकिन, इस फिल्म को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। राजकपूर के निर्देशन में बनी और सर्वकालीन सफल प्रेम कहानी ‘बॉबी (1973) को समीक्षकों ने प्यार के घिसे पिटे फॉर्मूले पर बनी फिल्म बताकर नकार दिया था। पर, दर्शकों ने ‘बॉबी’ को सफलता की उस ऊंचाई पर पहुँचाया।

    हिंदी फ़िल्मी दुनिया के इतिहास की सफलतम फिल्मों में दर्ज ‘शोले’ (1975) के बारे कहा गया था कि ये बुझे हुए अंगारे जैसी फिल्म है। बदले के फॉर्मूले पर बनी इस फिल्म में कुछ भी नया नहीं है। पर, ‘शोले’ ने जो चमत्कार किया, वो सब जानते हैं। जब अमिताभ बच्चन शिखर पर थे, उस वक़्त आई उनकी फिल्म ‘मर्द’ (1985) को बेकार और देशभक्ति के जबरन ठूंसे हुए फॉर्मूले की फिल्म बताया गया था। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाल किया था। सलमान खान की सफलतम फिल्म ‘हम आपके है कौन’ को भी आलोचकों ने नापसंद कर दिया था। कहा गया था कि ये किसी शादी के वीडियो से ज्यादा कुछ नहीं है। जबकि, ये फिल्म बॉलीवुड में 100 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली फिल्म बनी। आमिर खान और करिश्मा कपूर की 1996 में आई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ को समीक्षकों ने औसत दर्जे की फिल्म बताया था। जबकि, ये उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। ‘गदर’ (2001) भी जबरदस्त आलोचना का शिकार हुई थी। इसे देशभक्ति का पुराना फॉर्मूला और उत्तेजक फिल्म भी कहा गया था। पर, जब फिल्म परदे पर उतरी तो बॉक्स ऑफिस गरमा गया था।
    समीक्षकों ने 2008 में आई शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी वाली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ को अतार्किक और पुरानी प्रेम कहानी तो बताया ही था, इसके कुछ हिस्सों को बेवकूफियों से भरा बताया था। जबकि, इस फिल्म ने 90 करोड़ की कमाई की थी। सलमान खान की बॉडीगार्ड (2011) के बारे में कि इस फिल्म में कई खामियां हैं। यदि आप सलमान के फैन न हों, तो फिल्म नहीं देखना ही अच्छा है। पर, इस सलाह को दर्शकों ने झटक दिया और ये फिल्म बॉलीवुड के इत‌िहास की सबसे सफल फिल्मों में दर्ज हुई! राउडी राठौर (2012) के बारे में तो कहा गया था कि ‘ये लाउड और मूर्खतापूर्ण घटनाओं से भरी फिल्म है। जबकि, अक्षय कुमार के दो दशक लंबे करियर में इस फिल्म ने सबसे शानदार ओपनिंग की थी। ग्रांड मस्ती (2013), 2 स्टेट (2014), और ‘जय हो’ भी ऐसी ही फ़िल्में हैं, जो समीक्षकों को पसंद नहीं आई थी, पर दर्शकों ने इन्हें सर पर चढ़ाया। दरअसल, फ़िल्में दर्शकों के लिए बनती हैं न कि समीक्षकों के लिए! इसलिए सच्ची सफल फिल्म वही है जो दर्शकों की नजरों में चढ़े!
    .साभार

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Krishna Gautam reveals secrets from the set of the horror film ‘12 O’Clock’

    कृष्णा गौतम ने खोला हॉरर फिल्म ‘12 O’Clock’ सेट का राज

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading