Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सीवर की सफाई में जाती सस्ती जाने

    By May 12, 2019 Current Issues 2 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 590

    देश में सीवर की भरमार है लेकिन उनके सफाई करने के उपयुक्त आधुनिक साधन की कमी आज भी बनी है देश आज २१वी सदी की ओर अग्रसर है लेकिन सीवर की सफाई करने के लिए आज भी वही गरीब उतरते हैं जिनके घर में गरीबी और भुखमरी हैं। बगैर किसी सेफ्टी गॉर्ड के सेफ्टी टैंक में उतरते यह गरीब सीवर की सफाई में या तो भयानक गैस से या दम घुटने से मर जाते हैं। आमतौर पर देखा गया हैं कि इस तरह के मामले में एक दो मामूली जाँच के बाद मामला रफा दफा हो जाता हैं?

    बता दें कि एक बार फिर सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरे दो सफाईकर्मी काल के गाल में समा गए। दिल्ली के प्रेमनगर इलाके में 10 फीट टैंक की सफाई करने कुल 5 मजदूर उतरे थे, इनमें दो की मौत हो गई जबकि 3 की हालत गंभीर है। इन लोगों के पास सुरक्षा के किसी तरह के कोई भी उपकरण नहीं थे। देश में हर जगह सेफ्टी टैंक हैं मगर उनकी सफाई को लेकर किसी तरह की कोई समग्र योजना का अभाव रहा है। न कोई तकनीक न कोई जिजीविषा। हर रोज कहीं-न-कहीं से सीवर की सफाई करते मजदूरों की मौत की खबर मिलती है। क्या स्वच्छ भारत अभियान के कालखंड में इस तरह की खबरें हमें शर्मिदा नहीं करती?

    हाल के वर्षो में सेफ्टी टैंक की सफाई करते कई मजदूरों की मौत हुई है। देश भर की बात करें तो पिछले पांच सालों में कुल 1470 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़े 2018 तक के हैं। पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई मौतों को जोड़ दें तो कई 1500 से ज्यादा हो जाएंगे। वहीं दिल्ली की बात करें तो पांच सालों में कुल 74 सफाईकर्मियों की मौत सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हुई है। साफ-सफाई अभियान की वकालत करने वाले लोग इस समस्या पर ज्यादा से ज्यादा सेफ्टी किट, दस्ताने और मास्क उपलब्ध कराने की बात करते हैं जबकि सफाई के लिए मशीनों के इस्तेमाल पर कोई बात नहीं करता है।

    सर्वोच्च अदालत ने 2014 में मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा था कि नालों की सफाई के दौरान मारे गए कर्मचारियों के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा दिया जाना चाहिए। वहीं उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के वक्त माना था कि दिल्ली में सफाईकर्मियों की स्थिति बेहद गंभीर है। सबसे चिंता की बात यह है कि मुआवजा देने के मामले में भी शासन स्तर पर लापरवाही और उदासीनता देखी जाती है।

    हमेशा से सीवर श्रमिकों के पुनर्वास और क्षतिपूर्ति की नीतियां अधिक सफल नहीं हुई है। इसलिए नौकरशाही को निद्रा से जागना होगा। सरकार को भी इस मद में आवंटित बजट का समझदारी से इस्तेमाल करने के नियम बनाने होंगे। स्मार्ट शहर की र्चचा तो बहुतेरे होती है, मगर ‘‘स्मार्ट सैनिटेशन’ की बात कोई नहीं करता है। जब तक मशीन का इस्तेमाल सफाई के लिए नहीं होगा, एक-एक कर मजदूर अपनी जान गंवाते रहेंगे।

    Keep Reading

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    2 Comments

    1. Jimmy on May 18, 2019 2:41 pm

      Ahaa, its fastidious conversation on the topic of this article at this place at this web site, I have read all that, so
      at this time me also commenting here. I’ll right
      away grab your rss feed as I can’t in finding your e-mail subscription hyperlink or newsletter
      service. Do you have any? Please allow me recognize
      so that I could subscribe. Thanks. I am sure this article has touched all the internet users, its
      really really pleasant post on building up new blog.

      http://pepsi.net

      Reply
    2. adu qq Online on March 5, 2020 7:55 pm

      I’m really enjoying the design and layout of your blog.
      It’s a very easy on the eyes which makes it much more enjoyable for me to come here and visit more often. Did you hire
      out a developer to create your theme? Excellent work!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading