Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    प्रयागराज में पर्यवरण की प्रेरणा

    By August 10, 2019 इंडिया 2 Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 614
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    प्रयागराज अपनी सांस्कृतिक विरसत के लिए विश्व प्रसिद्ध है। जब विश्व के अन्य देशों में मानव सभ्यता का विकास नहीं हुआ था, उस समय यहां का संगम तट वैज्ञानिक व आध्यात्मिक अनुसंधान का केंद्र था। यहाँ हमारे  ऋषियों ने दुर्लभ ऋचाओं की रचना की थी। प्रयागराज का कुम्भ भी विश्व के लिए जिज्ञाषा का विषय रहा है। यह जल और पर्यावरण के संवर्धन और संरक्षण का सन्देश भी था। इसकी प्रासंगिकता आज पहले से अधिक है। नौ अगस्त को इसी संगम तट से पौधा वितरण का भी प्राकृतिक सन्देश है। इसे पर्यावरण महाकुंभ का नाम दिया गया। पौधों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा की गई। भारत छोड़ो आन्दोलन की स्थत्तरहवीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में वृक्षारोपण महाकुम्भ के अन्तर्गत पौधरोपण किया गया। प्रयागराज स्थित परेड ग्राउण्ड में निःशुल्क पौध वितरित किये जाने के कार्यक्रम में छह घण्टे में एक ही स्थल पर छिहत्तर हजार आठ सौ तेईस निःशुल्क पौध वितरित कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया गया। इस उपलब्धि को गिनीज विश्व रिकाॅर्ड में शामिल किया गया।
     इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रदेश में आज एक नहीं चार रिकाॅर्ड बने हैं, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। सुबह नौ से दस के बीच एक घण्टे में पांच करोड़ पौधारोपण कर कीर्तिमान स्थापित किया गया है। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल द्वारा जनपद कासगंज में शुभारम्भ किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम में एक ही स्थान पर एक लाख एक हजार पौध रोपण किया गया, प्रयागराज में  एक निश्चित समयावधि में एक ही स्थान पर छिहत्तर हजार आठ सौ तेईस पौध वितरण कर विश्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण महाकुम्भ के तहत अभी तक लगभग बाइस करोड़ से अधिक पेड़ लगा दिये गये हैं।  प्रयागराज में हजारों की संख्या में निःशुल्क पौध वितरण किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों, संस्थाओं व जन सामान्य ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर अपना मूल्यवान सहयोग दिया।
     वृक्षारोपण का कार्य सफलतापूर्वक कर लिया गया है। रोपित किए पौधे को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी निभानी है।  वन है तो जीवन है, इस सिद्धान्त को हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए। प्रयागराज में एक से एक विराट आयोजन हो चुके हैं, जो दूसरों को बड़े आयोजन करने की सीख दे रहे है। वृक्ष लोगों को जीवन प्रदान करते हैं, इसलिए हम सबको वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इससे भी अधिक वृक्ष लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे वृक्षों का चयन किया जा रहा है, जो सौ वर्ष से अधिक के हो चुके हैं, उनको संरक्षण प्रदान कर दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।
    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में वन होने से वर्षा समय से होती है। जीवन के लिए जल जरूरी है और जल के लिए वृक्ष जरूरी है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा विकास के कार्य करने जा रहे हैं। इन विकास कार्यों में पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता को महत्व दिया जा रहा है।  प्रदेश में बाइस करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य साधारण नहीं था, लेकिन उत्तर प्रदेश के लिए यह असाधारण भी नहीं था।  वृक्षों के महत्व को समझने की जरूरत हैम कार्यक्रम में गिनीज वल्र्ड रिकाॅर्ड की टीम द्वारा मुख्यमंत्री जी  प्रयागराज में एक समय में, एक ही स्थान पर सर्वाधिक पौध वितरण का नया रिकाॅर्ड दर्ज करने पर प्रमाण पत्र दिया।
    बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकारी प्रदर्शनी लगाई गई थी। वृक्षारोपण पर सैंड आर्ट भी बनाई गई थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक सौ पच्चीसवीं जयन्ती को अविस्मरणीय बनाने हेतु गांधी जी की प्रिय वृक्ष प्रजातियों आम, बरगद, नीम, सॉल, महुआ, कल्पवृक्ष, सहजन आदि प्रजातियों का रोपण किया गया। प्रदेशवासियों को वृक्षारोपण से जोड़ने हेतु प्रदेश के प्रत्येक जनपद में पंचवटी स्थापित की गयी। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरणीय लाभ एवं कृषकों की आय में सतत वृद्धि के दृष्टिगत बाइस करोड़ पौध रोपण हेतु प्रदेश के समस्त शासकीय विभागों, न्यायालय परिसरों, कृषकों, संस्थानों, व्यक्तियों, निजी व शासकीय शैक्षणिक संस्थानों, भारत सरकार के विभाग व उपक्रमों, स्थानीय निकायों तथा ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, प्राधिकरण परिषद आदि संस्थानों को वन विभाग की पौधशालाओं से निःशुल्क पौध उपलब्ध कराये गए हैं। वृक्षारोपण महाकुम्भ के अन्तर्गत बाइस करोड़ पौध रोपण से प्रदेश के वृक्षावरण में तीव्र गति से वृद्धि होगी। वृक्षारोपण महाकुम्भ के अन्तर्गत एक दिन में बाइस करोड़ पौध रोपण हेतु कृषकों व वृक्ष उत्पादकों को पौधारोपण व अन्य वानिकी गतिविधियों की तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी देने एवं इस अभियान से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
    शहरी क्षेत्र में वृक्षारोपण हेतु तैयार की गई नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतवार तैयार किए गए माईक्रोप्लान में आवास विकास, नगर विकास, औद्योगिक विकास, रक्षा विभाग, रेलवे विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत कृषकों एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थिंयों को वृक्षारोपण महाकुम्भ से जोड़ा गया। पौधों के रोपण हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत का माइक्रोप्लान तैयार किया गया। शहरी निकाय क्षेत्र में माइक्रोप्लान तैयार किया गया। वृक्षारोपण के जियो टैगिंग का कार्य किया जा रहा है।  वृक्षारोपण के उपरान्त स्वतंत्र मूल्यांकन भी कराया जायेगा।
    प्रयागराज को तीन गिनीज विश्व रिकाॅर्ड का गौरव पहले ही प्राप्त हो चुका है। वृक्षारोपण महाकुम्भ के रूप में चैथा गिनीज विश्व रिकाॅर्ड बना।

    Keep Reading

    New momentum for Mau’s development: A gift of projects worth ₹48 crore

    मऊ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 48 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    Big revelation in Tiger Shroff firing case: Superstar Aamir Khan was the target of Lawrence Bishnoi gang, his house was reconnoitered three times.

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे सुपरस्टार आमिर खान, घर की हुई थी तीन बार रेकी

    A spirit has come to fulfill his girlfriend's unfulfilled dream? A viral video shows a ghost bathing and changing clothes with her lover!

    प्रेमिका का अधूरा सपना पूरा करने आई आत्मा? वायरल वीडियो में प्रेमी के साथ नहाते और कपड़े बदलते दिखा भूत!

    2 Comments

    1. Jim on August 12, 2019 10:13 am

      I am sure this paragraph has touched all the internet people,
      its really really good paragraph on building up new web site.
      I like it when individuals come together and share thoughts.
      Great website, stick with it! It is appropriate time to make some plans for the long run and it is time
      to be happy. I’ve read this submit and if I could I wish to recommend
      you some interesting things or suggestions. Perhaps you can write next articles relating to this article.
      I wish to read more issues approximately it!
      http://cspan.org

      Reply
    2. business website on August 13, 2019 8:04 pm

      Howdy I am so happy I found your site, I really found you by accident, while
      I was researching on Yahoo for something else, Anyways I
      am here now and would just like to say many thanks for a fantastic post and a all round interesting blog (I also love the theme/design),
      I don’t have time to read it all at the minute
      but I have book-marked it and also included your RSS feeds, so when I have time I will
      be back to read a lot more, Please do keep up the great work.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    New momentum for Mau’s development: A gift of projects worth ₹48 crore

    मऊ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 48 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    October 31, 2026

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    October 29, 2026
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading