Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    विकास की मुख्यधारा में घुमंतू समाज

    By June 25, 2019 Current Issues 3 Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 636
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    सबका साथ और विश्वास से सबका विकास भारत की संवैधानिक भावना है। संविधान की प्रस्तावना का पहला शब्द ही इसे प्रतिध्वनित करता है। इसमें हम भारत के लोग शब्दावली का उल्लेख है। नरेंद्र मोदी ने पिछली बार ही इसे अपनी सरकार का मार्ग दर्शक सिद्धांत बना लिया था। उनकी सरकार ने इसी भावना से कार्य भी किया। घुमंतू समाज की ओर भी उनकी सरकार ने बहुत ध्यान दिया। पिछले कार्यकाल में ही घुमंतू समाज के साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों को केंद्र सरकार ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता  लाभ दिया था। इसके लिए कागजी कार्यवाई में उनको परेशानी न हो इस बात का भी सरकार ने ध्यान रखा। इसके लिए सुविधाएं प्रदान की गई। इस समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है।
    भारतीय सभ्यता संस्कृति के प्रसार में इनका भी योगदान रहा है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में इस समाज ने अंग्रेजों से मोर्चा लिया था। इसलिए अंग्रेजों ने इन्हें शत्रु मान लिया था। इनके उत्पीड़न हेतु कानून बनाये गए। इनको बदनाम करने का अभियान चलाया गया। आजादी के बाद भी इनकी स्थिति में सुधार नहीं आया। नरेंद्र मोदी की सरकार ने इन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल किया। इनके सम्मान और विचारों से समाज को नए सिरे से परिचित कराने का कार्य किया जा रहा है। ऐसा ही एक कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल राम नाईक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदाय विकास एवं कल्याण बोर्ड के नये अध्यक्ष भिकू रामजी इदाते दादा के अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया।
    इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राम नाईक, नवनियुक्त अध्यक्ष  भिकू रामजी इदाते दादा सहित बोर्ड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री कांचनताई खाड़े, हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष श्बलवन सिंह, आयोग के प्रान्तीय अध्यक्ष  लक्ष्मी नारायण सिंह लोधी दादाजी सहित तेरह प्रदेशों के प्रमुख व अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल तथा श्री भिकू रामजी इदाते का सम्मान पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
    राज्यपाल ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि भिकू रामजी और मैं दोनों महाराष्ट्र से आते हैं तथा दोनों ने सामाजिक क्षेत्र में काम किया है। भिकू रामजी से मेरा पिछले चालीस वर्षों से परिचय है। प्रसन्नता की बात है कि केन्द्र सरकार ने भिकू रामजी को बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। देश में लगभग ग्यारह करोड़ लोग घुमंतु समुदाय के हैं। जिन्हें विकास की मुख्य धारा में जोड़ना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ध्येय वाक्य सबका साथ सबका विकास में नई सरकार बनने के नये शब्द सबका विश्वास जोड़ा है। जिससे देश में एक नया माहौल बना है।
    इस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जय जवान जय किसान  नारे में जय विज्ञान शब्द जोड़कर अणु परीक्षण किया तो पूरे विश्व में भारत को नई पहचान मिली थी। सबके विकास से ही देश का विकास होगा। सन्योग से इसी दिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि भी थी। राम नाईक ने  उनका भी स्मरण किया। कहा कि डाॅ मुखर्जी देश में एक निशान, एक प्रधान और एक विधान के पक्षधर थे। इस बात को लेकर प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से मतभेद के कारण उन्होंने मंत्रिमण्डल से त्याग पत्र दे दिया था।
    वैचारिक मतभेद के कारण डाॅ आंबेडकर ने भी मंत्री पद त्याग दिया था। जो अपना इतिहास समझता है वही भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। संविधान में जाति, धर्म का भेद नहीं बल्कि सारे समाज को बराबरी का अधिकार दिया गया है।  भिकू रामजी इदाते ने राज्यपाल के सहयोग के लिये आभार व्यक्त करते हुये कहा कि राज्यपाल से सदैव मार्गदर्शन मिलता रहा है। राम नाईक ने एक आदर्श जनप्रतिनिधि, मंत्री और राज्यपाल की हैसियत से जो भी कार्य किये उसका लेखा जोखा समाज के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने आयोग की संस्तुति सहित अन्य क्रिया-कलापों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोग के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण सिंह लोधी ने स्वागत उद्बोधन दिया। राज्यपाल ने कार्यक्रम में डाॅ डी आर वर्मा व  डी के लोधी द्वारा लिखित पुस्तक नाइंसाफी  का विमोचन भी किया।
    समारोह में इस समाज के विषय मे जानकारी मिली। बंजारा, गाड़िया लोहार, बावरिया, नट, कालबेलिया, भोपा, सिकलीगर, सिंगीवाल, कुचबंदा, कलंदर ये सब कामगार थे। पशुपालन,  औजार निर्माण, लोककला, गीत,नृत्य करतब और सांप, भालू, बंदर का खेल दिखाना, प्राकृतिक औषधियों से साधारण बीमारियों की चिकित्सा,मिट्टी के खिलौने बनाने आदि का कार्य करते थे। अब परिस्थितियां बदल चुकी है। मनोरंजन के आधुनिक साधन उपलब्ध है। ऐसे में इस समाज की कठिनाई बढ़ी है। फिर भी सरकार इनके विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

    Keep Reading

    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    Statewide campaign to be launched for the rights and safety of journalists; Zubair Ahmed appointed state president, Tausif Hussain entrusted with the role of secretary.

    पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान: ज़ुबैर अहमद बने प्रदेश अध्यक्ष, तौसीफ हुसैन को सचिव की कमान

    लखनऊ जिला जेल में बंदी की मौत का मामला: लापरवाही पर गिरी गाज, जेल वार्डर निलंबित; तीन हेड वार्डरों पर भी शिकंजा

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    3 Comments

    1. fresh dumps on June 26, 2019 10:48 pm

      If you are going for finest contents lіke me, only pay a visiit this web page every day because it offers feature contents,
      thanks

      Reply
    2. carder007 all you need on July 11, 2019 11:39 am

      Hi еverybody, here eѵery one iѕ sharing ѕuch knowledge,
      therеfore it’ѕ fastidious tߋ read this website, and I used to ɡⲟ to ѕee
      thiѕ webpage everyday.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading