Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    प्रतापगढ़ को सौगात

    By September 12, 2019 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 649
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में विकास को प्रमुख मुद्दा बनाया है। इसी के साथ वह विभिन्न जिलों में जाकर विकास कार्यो का भौतिक जायजा भी ले रहे है। इस क्रम में वह करोड़ों रुपयों की योजनाओं का शिलान्यास अथवा लोकार्पण भी कर रहे है। योगी आदित्यनाथ  प्रतापगढ़ में कुल दो अरब अठारह करोड़ उनतालीस लाख रुपए की एक सौ पैसठ  विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें एक अरब पैंतीस करोड़ बयासी लाख रुपए की पैंतालीस परियोजनाओं का लोकार्पण एवं बयासी  करोड़ सत्तावन लाख रुपए की एक सौ बीस  परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
    उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। लाभार्थियों से योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। एक हजार से अधिक दिव्यांगजन लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल का वितरण की। हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने एक जनपद, एक उत्पाद से सम्बन्धित आँवला प्रदर्शनी की सराहना की। कहा कि आँवला उद्योग को बढ़ावा मिलने से जनपद के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे जिले का समग्र विकास होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने भी यहां प्रदर्शनी लगाई गई थी।
     मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहों, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनपद प्रतापगढ़ अपनी ऐतिहासिक एवं पौराणिक गतिविधियों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत जनपद प्रतापगढ़ में साठ हजार से अधिक लाभार्थियों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराकर एक कीर्तिमान स्थापित किया गया है।  प्रतापगढ़ में मेडिकल काॅलेज की स्थापना से जिले के युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए बाहर जाना नहीं पड़ेगा। उन्हें अच्छी शिक्षा जनपद में ही प्राप्त होगी।
    उन्होंने मेडिकल काॅलेज का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। दो हजारे सोलह तक प्रदेश में मात्र बारह मेडिकल काॅलेज थे,  वर्तमान में पन्द्रह नये मेडिकल काॅलेज खोले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत जनपद के करीब ढाई लाख लघु एवं सीमान्त कृषकों को लाभान्वित किया गया है। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत एक लाख पन्द्रह लाख से अधिक परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीन तलाक प्रथा को समाप्त कर और स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत हर घर को शौचालय देकर नारी गरिमा को सम्बल प्रदान किया। प्रदेश सरकार भी इसी प्रेरणा से कार्य कर रही है।

    Keep Reading

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading