Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    मालदीव में गहराता राजनीतिक संकट

    By February 14, 2019Updated:February 14, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 566

    ‘यामीन कोर्ट के आदेश का पालन न करके अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मार रहे हैं। अगर उनकी सरकार का यह रुख बना रहा तो मालदीव निश्चित रूप से और बड़े राजनीतिक संकट की ओर बढ़ सकता है’


    पर्यटन और अपने आलीशान रिसॉर्ट के लिए विश्व प्रसिद्ध मालदीव में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। वहां के सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति अबदुल्ला यामीन के अधिकारवादी शासन के खिलाफ दिए गए फैसले से यामीन की सरकार हताश और निराश है। अगर यामीन की सरकार कोर्ट के फैसले के मुताबिक विपक्षी नेताओं की रिहाई करने से इनकार कर देती है तो यामीन के खिलाफ शीर्ष अदालत महाभियोग भी लगा सकती है। यामीन अपनी गिरफ्तारी या महाभियोग लगाए जाने की आशंका को देखते हुए सेना को सतर्क कर दिया है। इस बात की भी पूरी संभावना है कि यामीन देश में आपातकाल की घोषणा भी कर सकते हैं।

    मालदीव में यामीन की सरकार और विपक्षी पार्टियों के बीच काफी दिनों से संघर्ष छिड़ा हुआ था। विपक्षी पार्टियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को रिहा करने का आदेश दिया था। यामीन की सरकार ने 2016 में उन पर आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने का फर्जी आरोप लगाया था। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि नशीद के खिलाफ मुकदमा राजनीति से प्रेरित और गलत था।

    शीर्ष अदालत ने आठ अन्य विपक्षी नेताओं की रिहाई का भी आदेश दिया है, जिन पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस महत्त्वपूर्ण फैसले में अपदस्थ किए गए उन 12 सांसदों को फिर से बहाल कर दिया है, जो 2016 में संयुक्त विपक्ष के साथ एकजुट होकर राष्ट्रपति यामीन के खिलाफ महाभियोग लाने का प्रयास कर रहे थे। इन 12 सांसदों के फिर से बहाल हो जाने से यामीन की सरकार अल्पमत में हो जाएगी और इसलिए उन पर महाभियोग का खतरा बढ़ गया है। हालांकि इस बीच यामीन ने समय से पहले चुनाव कराने की बात कही है लेकिन उनके जैसे अधिकारवादी शासक के पद पर रहते हुए निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

    यह विडंबना ही है कि यामीन कोर्ट के आदेश का पालन न करके अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मार रहे हैं। अगर उनकी सरकार का यह रुख बना रहा तो मालदीव निश्चित रूप से और बड़े राजनीतिक संकट की ओर बढ़ सकता है। मालदीव की राजनीतिक अस्थिरता भारत की सुरक्षा के लिएचिंता का सबब है क्योंकि वहां चीन और सऊदी अरब की संयुक्त रूप से सक्रियता है। इसीलिए भारत ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि लोकतंत्र के लिए सरकार को कोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए।

    Keep Reading

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    Major allegation by the 'Cockroach Janata Party'! Accusation against the BJP of sending goons to the protest site; statement by Abhijit Dipke.

    कोकरोच जनता पार्टी का बड़ा आरोप!

    Gorakhpur receives a major gift!

    गोरखपुर को मिली सिक्स लेन फ्लाईओवर की बड़ी सौगात!

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading